366 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
डॉ. अम्बेडकर ने इस विषय पर क्रिप्स मिशन के दौरान मजबूती से बहस की थी। पिछले सप्ताह अपने कथन के अंतिम पैराग्राफ में हमने स्पष्ट कर दिया था कि हम अनिच्छुक समुदाय पर किसी ऐसी चीज़ को लादने का इरादा नहीं रखते जिसे वह नहीं चाहता। कांग्रेस भी इसे स्वीकार करती है। अपने 25 मई के कथन में हम इस बात के लिए सहमत हो गए हैं कि संविधान निर्माण का कार्य भारतीय करे बशर्ते अल्प संख्यकों के लिए उचित संरक्षण प्रदान किया जाए हम यह संविधान में चाहते हैं। हम भारतीय लोगों को दिए गए अपने वचनों का पालन करेंगे ” ।
1 जयभीम, दिनांक 1 जनवरी 1947 पृष्ठ