10. ग्रेट ब्रिटेन का समर्थन आवश्यक - Page 43

24 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

Col1 Col2
8 Col2
leFkZu leFkZu
ko '; d Col4

इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने प्रेस को जारी एक वक्तव्य में पार्टी का दृष्टिकोण बताते हुए कहा है कि भारत को युद्ध में ग्रेट ब्रिटेन का समर्थन करना चाहिए - सम्पादक

इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी की कार्यकारी परिषद ने यूरोपीय युद्ध के लिए पार्टी का दृष्टिकोण बताने हेतु पार्टी अध्यक्ष को निम्नलिखित वक्तव्य जारी करने के लिए अधिकृत किया है।

जब से युद्ध की घोषणा हुई है अनेक भारतीय प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बयान जारी किए हैं कि इस युद्ध में भारत के लोगों का कर्त्तव्य क्या होना चाहिए। हालांकि अधिकांश की यही राय है कि भारत को युद्ध में ग्रेट ब्रिटेन का साथ देना चाहिए लेकिन कोई उत्साह दिखाई नहीं देता। तो दूसरी ओर, अपनी किस्मत को ग्रेट ब्रिटेन से जोड़ने में बहुत झिझक और अनुत्सुकता दिखाई देती है। जाहिर है कि यदि मदद करनी है तो यह अनुत्सुक और गैर-दोस्ताना तरीके से नहीं होना चाहिए।

अनुत्सुक लोग, जो केवल निष्क्रिय सुरक्षा के प्रयोजनार्थ सहयोग करने से ज्यादा कुछ करने के लिए तैयार नहीं है और गैर-दोस्ताना लोग, जो वास्तविक मदद के नाम पर कोई नई अड़चन पैदा करने के सिवाय कुछ न करेंगे, एक-दूसरे को निष्प्रभावी कर देंगे। अतः सभी वर्गों और तबकों की सहायता जुटाना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए उन कारणों की जांच करके उन्हें समझना जरूरी है जो इस अनुत्साह के लिए उत्तरदायी हैं।

Col1 Col2 Col3
d k
v ky L;

अनुत्साह के कारणों का विश्लेषण करते हुए इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी को प्रतीत होता है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि यह ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के विगत व्यवहार के कारण उत्पन्न हुआ है। ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस जर्मनी के विरुद्ध कार्रवाई करने में बहुत ढीले रहे।