110. रिपब्लिकन पार्टी का अर्थ - Page 555

536 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

कनाडा और इंग्लैण्ड में विपक्ष एक कानूनी मान्यता प्राप्त निकाय है और दोनों देश विपक्षी नेताओं को वेतन देते हैं ताकि वह अपने संसदीय दायित्व बिना किसी कठिनाई के निभा सकें।

è; k;&

पार्टी क्या है?

पार्टी सेना के समान है। इसके पास निम्नलिखित अवश्य होने चाहिए :

  1. नेता जो कमाण्डर इन चीफ के समान हो

  2. एक संगठन जिसमें सम्मिलित हो-

(1) सदस्यता (2) ठोस रूपरेखा (3) अनुशासन

  1. इसके सिद्धान्त एवं नीति होनी चाहिए।

  2. इसके कार्यक्रम एवं कार्य योजना होनी चाहिए।

  3. इसकी कुशलता और कूटनीति होनी चाहिए अर्थातृ इसकी योजना होनी चाहिए

कि अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कब क्या किया जाना चाहिए।

साधारण शब्दों में यह मतदाताओं का कुछ उद्देश्य के साथ संघ है। (1) पार्टी संगठन के गठन और विकास को प्रोत्साहित करना तथा इसके द्वारा पार्टी

को पोषित करना।

(2) पार्टी के सिद्धान्तों को समाचार-पत्रों, व्याख्यानों, भाषणों, साहित्य आदि के

द्वारा प्रचार-प्रसार करना।

(3) राजनीतिक पार्टी के गठन द्वारा संयुक्त राजनीतिक कार्यवाही के आधार के रूप

में कार्य करने के लिए विधानमण्डल में संघ के सदस्यों को प्रतिनिधित्व करने

को रिपब्लिकन पार्टी कहा जाये।

è; k;&
y {;

पार्टी के उद्देश्य एवं लक्ष्य

  1. भारत के संविधान की प्रस्तावना में कहा गया है- हम, भारत के नागरिक

सत्यनिष्ठा से भारत को प्रभुता सम्पन्न, प्रजातंत्रीय गणराज्य बनाने की शपथ

लेते हैं और सभी नागरिकों को उपलब्ध करायेंगे :

न्याय- सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक

; k;

स्वतंत्रता- विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, निष्ठा और पूजा

Lo ra = r k&