110. रिपब्लिकन पार्टी का अर्थ - Page 556

537

समानता- हैसियत और अवसर और सभी मैं इसका प्रचार करूँगा, व्यक्ति के समानता-

गौरव और देश की एकता को सुनिश्चित करते हुए मंत्री। अपनी संविधान सभा में 26 नवम्बर, 1949 को एतद् द्वारा इस

संविधान

को अपनाते, अधिनियमित एवं अपने आप पर लागू करते हैं।

kx w d jr

प्रस्तावना में नियत उद्देश्यों एवं लक्ष्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और मैत्री को प्राप्त करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी अपने उद्देश्य एवं लक्ष्य निर्धारित करेगी।

ये पार्टी के उद्देश्य एवं लक्ष्य हैं, सार्वजनिक मामलों के संबंध में पार्टी के कार्यकलाप निम्नलिखित सिद्धान्तों पर आधारित होंगे :-

  1. सभी भारतीय न केवल कानूनी दृष्टि से समान होंगे बल्कि समानता के हकदार

होंगे और तदनुसार समानता को पोषित करेंगे जहाँ विद्यमान नहीं है वंचितों के

लिए इसका समर्थन करेंगे।

  1. यह प्रत्येक को अपनी इच्छानुसार विकास करने के अधिकार के साथ

अपने-आपको समर्थ बनाने के लिए प्रेरित करेगी तथा राज्य केवल एक साधन

के रूप में होगा।

  1. यह प्रत्येक भारतीय की स्वतंत्रता धार्मिक, आर्थिक और राजनीतिक को इस

सीमा तक पोषित करेगी जब तक कि किसी अन्य भारतीयों या राज्य के हितों

की सुरक्षा की आवश्यकता न उत्पन्न हो जाए।

  1. यह सभी भारतीयों के समान अवसरों के अधिकार का समर्थन इस शर्त के साथ

करेगी कि पूर्व मे जिनके पास अवसर नहीं थे, उनको पूर्व में अवसर उपलब्ध

होने वालों से प्राथमिकता दी जाए।

  1. यह राज्य को हमेशा अपने दायित्वों के प्रति जागरूक बनाये रखेगी ताकि प्रत्येक

भारतीय अभाव रहित एवं भय रहित रहे।

  1. यह स्वतंत्रता समानता और मैत्री को बनाये रखने का आग्रह करेगी और मनुष्य

का मनुष्य द्वारा, वर्ग का वर्ग द्वारा तथा राष्ट्र का राष्ट्र द्वारा किये जा रहे दमन

और शोषण से उद्धार के लिए प्रयास करेगी।

  1. यह संसदीय प्रणाली की सरकार का समर्थन करेगी चूँकि इस प्रकार की सरकार

जन-हित एवं व्यक्ति विशेष के हितों के लिए सर्वोत्तम होती है।