58. 24.12.1939 सरकार ने दलित वर्गों के लिए कुछ नहीं किया है। - Page 228

207

l jd k
nf y r
o x k
fy ,
d qN
u gh
f d;

58

सरकार ने दलित वर्गों के लिए कुछ नहीं किया है

‘‘यह सम्मेलन डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में सतारा जिले में अनकलखोप गांव में 24 दिसंबर, 1939 को आयोजित किया गया और इस सम्मेलन में 2000 व्यक्तियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने दलित वर्गों के लिए डॉ. अम्बेडकर ने जो काम किया, उसके लिए उनकी प्रशंसा की और यह अनुरोध किया कि उन्हें समर्थन दिया जाना चाहिए।

डॉ. अम्बेडकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दलित वर्गों के कुछ काम नहीं किया बल्कि इसके विपरीत इनामी तथा महार की भूमियों पर राजस्व शुल्क बढ़ा दिया था। महारों से अपेक्षित ग्राम कार्य की मात्रा की कोई सीमा होनी चाहिए और महारों को समुचित रूप से पारिश्रमिक दिया जाना चाहिए। जब तक ये सब शिकायतें छः महीने के भीतर दूर नहीं कर दी जाती, महारों को कार्य बंद करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।’’ ख्1,

   

1 दि बांबे सीक्रेट एब्सटै्रक्स, 6 जनवरी, 1940