209
60
सेना में अपनी पूर्व स्थिति पुनः प्राप्त करें
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने 28 जनवरी, 1940 को रत्नागिरि का दौरा किया जहां उनका सैनिक दर्जे वाली ‘महार सेना’ के नए भर्ती हुए सैनिकों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सवर्ण कुनबियों और साथ ही अस्पृष्य जाति के सिपाहियों दोनों के सामने एक संक्षिप्त वक्तव्य दिया। ख्1,
डॉ. अम्बेडकर द्वारा कुनबियों और महारो दोनों से आगे आने और सेना का अंग बनने की अपील की गई। यह अपील उस समय की गई जब हाल में भर्ती हुए अनेक महार सैनिक एक नेता के रूप में डॉ. अम्बेडकर को अपना सम्मान प्रकट करने के लिए एक समूह के रूप में पिछली शाम वहां आए थे।
डॉ. अम्बेडकर ने उनके सेना में दाखिल होने के निर्णय की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि जातिगत पूर्वग्रहों के कारण उनके लिए सेना की नियुक्ति बंद थी हालांकि उन्होंने पूर्व में उत्तम सेवा प्रदान की है। एक समय ऐसा था जब बंबई सेना का 3/4 हिस्सा महारों का था और उन्होंने अंग्रेजों की तरफ से अनेक बड़ी-बड़ी लड़ाइयां लड़ी थीं जिनमें से कोरेगांव का प्रसिद्ध युद्ध शामिल है। तब पेशवा की हार हुई थी और अंग्रेजों ने अपनी प्रधानता स्थापित की थी।
उन्होंने कहा, 1857 के गदर के बाद अन्य वर्गों ने सेना में प्रवेश कर लिया। उनके पूर्वाग्रहों का आदर किया जाना था और इस कारण महारों की भर्ती रुक गई। अब नए भर्ती हुए सैनिकों पर सेना में अपनी पुरानी स्थिति पुनः प्राप्त करने की जिम्मेदारी बन जाती है। ख्2,
* जनता के अनुसार तारीख 28 जनवरी, 1940 है जबकि अखबारों की रिपोर्ट में तारीख 29 दिखलाई गई थी-संपादक 12 जनता, 10 फरवरी, 1940 दि टाइम्स ऑफ इंडिया, 31 जनवरी, 1940