235
नागपुर में आयोजित अखिल भारतीय दलित वर्ग सम्मेलन
| v | k;ksf | t | r |
|---|
| o | x |
|---|
| l | Ee | sy | u |
|---|
| ;Z | okg |
|---|
18 और 19 जुलाई, 1942
पहले दिन की कार्यवाही
अखिल भारतीय दलित वर्ग सम्मेलन का तीसरा सत्र नागपुर में मोहन पार्क में विशेष रूप से तैयार किए गए एक बहुत बड़े पंडाल में 18 जुलाई, 1942 को अपराह्न 3.30 बजे राव बहादुर एन. शिवराज, एमएलए (केन्द्र) की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। इस सम्मेलन में संपूर्ण भारत से प्रतिनिधि और 60000 से ज्यादा आगंतुक जिनमें विशिष्ट आगंतुक तथा लगभग 20000 महिला आंगतुक भी शामिल थीं, उपस्थित हुए। महिला आगंतुकों की भारी संख्या इस सम्मेलन की एक दर्शनीय विशेषता थी।
निर्वाचित अध्यक्ष और डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को स्वागत समिति के अध्यक्ष द्वारा उनकी सीटों पर पहुंचाया गया। निर्वाचित अध्यक्ष, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा अपने आसन ग्रहण कर लेने के पश्चात स्वागत गीतों के गायन के साथ कार्यवाहियां प्रारंभ हुईं।
स्वागत गीतों के गायन के पश्चात श्री जी. टी. मेशराम, अध्यक्ष, स्वागत समिति ने भाषण दिया।
एच. एल. कोसारे ने महासचिव की ओर से रिपोर्ट को पढ़ने के पश्चात कहा, ‘‘हमें पूरे भारत से सहानुभूति के संदेश प्राप्त हुए हैं। इन सभी को पढ़ने में बहुत समय लगेगा। इसलिए मैं केवल उनके नाम पढ़ता हूं जिनसे संदेश प्राप्त हुए हैं।’’
बंगाल 1. श्री यू. एन. एडबोर, एम.ए.बी.एल., एम.एल.ए.
श्री ए. माजी, एम.एल.ए.
श्री बी. बी. मंडल, बी. एल., एम.एल.ए.
माननीय श्री एन. बर्मन, मंत्री
मद्रास 1. राव साहब वी. जे. मुन्निस्वामी पिल्लई, एम.एल.ए.
श्री ई. कन्नन, एम.एल.ए.
श्री आर. वीरियन, कोयम्बटूर
स्वामी सहजानंद, एम.एल.ए. चिदंबरम
बम्बई 1. श्री एस. एन. माने, बैरिस्टर-एट-ला, बेलगांव