74. 18/19.7.1942 यदि लोकतंत्र समाप्त होता है, तो यह हमारा विनाश होगा। - Page 273

252 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

बच्चों में प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करार द्वारा निर्धारित एक वार्षिक राशि तथा उनमें आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अन्य वार्षिक राशि को अलग रखा जाना चाहिए और ऐसी राशियों को प्रांत के राजस्व में पहला प्रभार घोषित किया जाना चाहिए। कार्यकारी सरकार में प्रतिनिधित्व

(2) यह कि, कानून द्वारा ऐसा प्रावधान किया जाना चाहिए कि अनुसूचित जातियों का केन्द्रीय और प्रांतीय सभी सरकारों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके, जिसके अनुपात का निर्धारण उनकी संख्या, उनकी आवश्यकताओं और उनके महत्व के आधार पर किया जाएगा।

(3) यह कि, लोक सेवाओं में अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रावधान कानून द्वारा किया जाना चाहिए, जिसके अनुपात का निर्धारण उनकी संख्या, उनकी आवश्यकताओं और उनके महत्व के आधार पर किया जाएगा। यह सम्मेलन इस बात का आग्रह करता है कि न्यायिक, पुलिस और राजस्व जैसी सुरक्षा सेवाओं के मामले में यह प्रावधान किया जाना चाहिए कि अनुसूचित जातियों के लिए निर्धारित अनुपात को न्यूनतम योग्यता के नियम के अधीन दस वर्ष की अवधि के भीतर पूरा कर लिया जाना चाहिए।

d k u wu
} kj
zfr fu fèk Ro

सभी विधायिकाओं और स्थानीय निकायों में कानून द्वारा प्रतिनिधित्व

(4) यह कि, अनुसूचित जातियों को उनकी संख्या, आवश्यकताओं और महत्व के अनुसार सभी विधायिकाओं और स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व की गारंटी के लिए कानून द्वारा प्रावधान किया जाना चाहिए। पृथक निर्वाचन क्षेत्र

(5) यह कि, कानून द्वारा प्रावधान किया जाना चाहिए जिसके द्वारा सभी विधायिकाओं और स्थानीय निकायों में अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व पृथक निर्वाचन क्षेत्रों की विधि के माध्यम से किया जाना चाहिए। लोक सेवा आयोगों में प्रतिनिधित्व

(6) यह कि, केन्द्रीय और प्रांतीय, सभी लोक सेवा आयोगों में अनुसूचति जातियों के प्रतिनिधित्व के लिए कानून द्वारा प्रावधान किया जाना चाहिए। ग्राम प्रणाली में परिवर्तन

संकल्प सं.

यह कि, जब तक अनुसूचित जातियां आजीविका के किसी स्रोत के बिना और