104. 30.11.1945 अगस्त 1942 में सरकार की कार्रवाई न्यायोचित थी। - Page 365

344 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

104

अगस्त, 1942 में सरकार की कार्रवाई न्यायोचित थी

30 नवंबर, 1945 * को अहमदाबाद नगरपालिका द्वारा दिए गए अभिनंदन का उत्तर देते हुए डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने टिप्पणी की थी कि अगस्त, 1942 में सरकार द्वारा की गई कठोर कार्रवाई न्यायोचित थी अन्यथा भारत में जापानी और जर्मन घुस आते। भारत छोड़ो आंदोलन का सरकार द्वारा दमन किए जाने के इस औचित्य से लोगों की भावनाएं भड़क उठीं और उनके पिछले पूर्वाग्रह और भी बढ़ गए। यह उस असीम दूरी का मुख्य कारण था जिसने दलित वर्गों को, स्वतंत्रता संग्राम के वर्षों के दौरान बाकी लोगों से अलग कर दिया था। ख्1,

   

* 1 कुबेर, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, पृष्ठ 58. जनता, 1 और 8 दिसंबर, 1945.