5. 8.8.1930 एक देश, एक संविधान एक और भाग्य की भावना से जुड़े लोग स्वाधीन होने का जोखिम उठाते हैं। - Page 38

17

युवा सभा

सोमवार 11 अगस्त 1930 को प्रातः 8ः00 बजे

अध्यक्ष : माननीय एम. बी. मलिक, एम.ए.बी.एल,

अधिवक्ता, विधायक (बंगाल), कलकत्ता

स्वागत समिति

प्रधान : आर. एम. बोरकर, नागपुर

सचिव : डी. बी. बरसे नागपुर, आर. एस. मांडवघरे, अकोला, जी.जी. जी. आर.इनी अन्जनगांव बाड़ी।

महिला सभा

सोमवार 11 अगस्त 1930 को मध्याह्न 2 बजे

अध्यक्षा : सौ. गुण बाई गाड़कर, पूना

स्वागत समिति

अध्यक्षा : सौ. गुण बाई गाड़कर, पूना

सचिव : तुलसा बाई बंसोड़ पाटिल, जयबाई चौधरी, नागपुर काशी बाई मांडवधरे अकोला

कृपया ध्यान दें : कार्यक्रम में कोई भी परिवर्तन उसी समय प्रकाशित कर सूचित किया जाएगा।

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के ठहरने की व्यवस्था राज्यपाल निवास के नजदीक अब्दुल भाई खाकर के बंगले पर की गई थी, परन्तु डॉ. बी. बार. अम्बेडकर ने वहां रहने से इन्कार कर दिया और उन्होंने बाकी नेताओं के संग ठहरने को वरीयता दी।

अधिवेशन का स्थल वैंक्टेश नाट्यषाला में था (यह नाट्यशाला बाद में श्याम सिनेमा के नाम से जानी गई)। कपास मण्डी के पास अतिथियों के ठहरने के लिए एक बड़ा पण्डाल तैयार किया गया था। इस अधिवेशन के संग सामाजिक, शैक्षणिक, युवा तथा मानव सभाओं का भी आयोजन किया गया था। श्री पी.एन. राजभोज ने सामाजिक सभा की अध्यक्षता की जबकि श्री दशरथ पाटिल इस सभा की स्वागत