116. 11.1.1950 हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत फिर से गुलाम न बने। - Page 400

379

लिए वह भी आंशिक रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा चूँकि अब भारत स्वाधीन हो चुका है, इसलिए अपना दृष्टिकोण बदलने का समय आ चुका है और बेशक, अपने हितों की रक्षा करते हुए, राष्ट्रीय भलाई के लिए प्रयत्न करना है।

उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटिश राज के दौरान फेडरेशन ने दूसरे राजनीतिक दलों से अलग रह कर स्वयं अपनी नीति का अनुसरण किया। ‘आखिर हम अल्पसंख्यक हैं और अल्पसंख्यक ज्यादा शक्तिशाली राजनीतिक दल के समर्थन के बिना चुनाव में कामयाब नहीं हो सकता।’ उन्होंने कहा कि इसीलिए उनके संगठन को आगामी चुनाव में कुछ दूसरे दलों का समर्थन लेना होगा। डॉ. अम्बेडकर ने श्रोताओं से जोरदार अपील की कि वे चुनाव कोष में उदारतापूर्वक योगदान करें। ख्1,

   

1 द बंबई क्रोनिकल, 12 जनवरी, 1950