परिशिष्ट-II समता सैनिक दल का संविधान। - Page 558

537

जाएगा जिसमें इस बैठक के समय, स्थान और इसकी जानकारी होगी

कि इसमें क्या काम होता है।

( iv ) किसी भी बैठक में यदि कुल सदस्यों मे ंसे किसी भी समय प्रारंभ से

अंत तक एक तिहाई से कम सदस्य उपस्थित रहते हैं, तो सभापति

बैठक को स्थगित कर उसे अगले या आगे के किसी अन्य दिन किसी

उचित समय के लिए वे ही काम तय कर सकता है जो पहले की

बैठक में लाए गए थे और इनको ऐसी बैठक में निपटाया या तत्पश्चात्

के लिए स्थगित किया जा सकता है, चाहे बैठक का कोरम पूरा होता

हो अथवा नहीं।

( v ) प्रत्येक बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष या उसकी अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष

अथवा यदि वह भी उपस्थित नहीं है तो बैठक द्वारा चुने गये सदस्य

द्वारा की जाएगी और उस समय के लिए अध्यक्षता वह ही करेगा।

( vi ) सभी प्रश्नों पर निर्णय उपस्थित सदस्यों के बहुमत से किए जाएंगे।

बराबर मत पड़ने की स्थिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सभापति का दूसरा

अथवा निर्णायक मत हो सकता है।

d k;

(7) नियमित कार्य

सोमवार - - नैतिक

मंगलवार - - खेलकूद और शारीरिक व्यायाम

बुधवार - - सैनिक कवायद

बृहस्पतिवार - - खेलकूद और शारीरिक व्यायाम

शुक्रवार - - प्राथमिक चिकित्सा

शनिवार - - सैनिक कवायद

रविवार - - राजनैतिक एवं सामाजिक

vuq' kklu

यदि दल का कोई सैनिक या अधिकारी धूम्रपान, शराब पीने या वैध आदेशों को न मानने का अथवा अन्य बुरी आदतों का दोषी पाया जाता है तो उसे एक बार चेतावनी दी जाएगी। और यदि चेतावनी के बावजूद वह इन हरकतों से बाज नहीं आता तो उससे उसकी यूनीफॉर्म और पदवी ले ली जाएगी और उसे दल से निकाल दिया जाएगा।