538 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय (9) यूनीफॉर्म :
वस्त्रों के संबंध में दल के सैनिकों एवं अधिकारियों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना चाहिए :
सैनिक खाकी हाफ पैंट
खाकी हाफ शर्ट
फोल्डिंग कैप
कैनवस के कत्थई जूते या
पठानी मोजे और चप्पल
गैर-अधिकारी खाकी हाफ पैंट
खाकी हाफ शर्ट
कत्थई जूते
खाकी ऊनी मोजे
एक छड़ी, एक सीटी और खाकी पट्टी
वरिष्ठ-अधिकारी बुशकोट के साथ सब कुछ जो ऊपर दिया गया है।
(1) दल का पूरा धन अखिल भारतीय अनुसूचित जाति फेडरेशन और दल के जी.ओ.सी. दोनों के द्वारा नियुक्त विरीक्षक के द्वारा एस.एस.डी. के नाम से स्वीकृत बैंक या बैंकों में जमा किया जाएगा जिसका संचालन दल का जी.ओ.सी. और महामंत्री करेगा।
(2) एस.एस. दल की सभी शाखाएं अपने-अपने प्रांतों या जिलों में बैंक अथवा बैंकों को चुनेंगी और एस.एस. दल का सारा धन इस बैंक अथवा बैंकों में उसके नाम से जमा करेंगी इस खाते का संचालन उसकी और आम सभा द्वारा अधिकृत किन्हीं तीन लोगां द्वारा किया जाएगा। (11) झंडा :
अखिल भारतीय समता सैनिक दल का झंडा 4 फुट लंबा और ढाई फुट चौड़ा होगा। झंडे का रंग गहरा नीला होगा जिसके सबसे ऊपर बायें कोने पर सफेद रंग का 11 कोणीय तारा बना होगा। झंडे के बीच में सफेद रंग का सूरज भी होगा। सूरज के नीचे नीले रंग से मोटे अक्षरों में एस.सी.एफ. लिखा होगा। झंडे के नीचे के दायें कोने पर सफेद रंग से एस.एस.डॉ. अक्षर बने होंगे। झंडे का अर्थ स्वतंत्रता, समता, भाईचारा और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लड़ना है।