33. अखंड भारत हमारा ध्येय है - अगस्त 1930 नागपुर - Page 196

179

vf [k y
kkj r h;
fMi zsLM
D ykl
fj ’kn

कार्यालय

विश्राम हॉल

लकड़गंज,

सर्कल नं. 1510

नागपूर शहर

1 फरवरी, 1930

स्वागत समिति अध्यक्ष के.जी. नन्दागवली

उपाध्यक्ष - डी.एल. पाटील

कोषाध्यक्ष - वी.एस. सवाईभूल

सचिव - एल.के. ओगले, एम.एम.सी., हरदास एल.एन.,

पी.के. भटकर, एच.डी. बेहाडे

प्रतिष्ठा में,

मिस्टर एम.जे. काम्बले, पुना

प्रिय महोदय,

आप लंदन में होने वाली राऊण्ड टेबल कांफ्रेंस की जानकारी से अवगत होंगे, जिसमें भारत के आगामी राजनीतिक संविधान पर चर्चा होनी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस बात से सहमत होंगे कि डिप्रेस्ड क्लास नागरिक अधिकार की सुरक्षा और उनके हितों के प्रावधानों के लिए इसमें उपस्थिति बेहद जरूरी है। और इस गंभीर विषय पर हमारे समाज के लोगों का ध्यान केन्द्रित होना आवश्यक है। भारत के विभिन्न प्रान्तों के लोगों ने इस सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु हमें डॉ. बी.आर. अम्बेडकर एम.पी.एच.डी, डी.एस.सी., बार-टाट-लॉ, एम.एल.सी. बॉम्बे के सलाह- मशविरे, मार्गदर्शन के लिए सम्पर्क में हैं, समापन कमेटी की रिपोर्ट से सम्बन्धित उनके विचारों को अखिल भारतीय डिप्रेस्ड क्लासेस परिषद के नागपुर में होने जा रहे सम्मेलन के माध्यम से लोगों के विचारार्थ रखे जाते हैं।

हम आपके आभारी होंगे यदि आप 15 फरवरी के पूर्व अपने इस सम्बन्ध में सम्मेलन लेने के सम्बन्ध में आपके विचार व राय से अवगत कराएं साथ ही सम्मेलन के अध्यक्ष किसे बनाया जाए, उसकी जानकारी देकर अनुकम्पा करें।

धन्यवाद।

हम आपके आभारी रहेंगे।

आपका

हरदास एल.एन.

सेक्रेटरी ए.आई. डी.सी.

नागपुर