11. भारतीय संवैधानिक सुधार विषयक संयुक्त समिति के समक्ष लिया गया साक्ष्य - Page 355

338 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

के मन में है कि गवर्नर जनरल यह कहे कि एक यूनिट शुरू करने के प्रस्ताव से भारत की शांति और सौहार्दता को खतरा है।

15,747. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मुझे यह सुनकर खुशी हुई। यही वह बात है, जो मुझे व्याकुल कर रही थी।

माननीय सेम्युअल होरः मैं यह नहीं कह रहा हूं कि क्या सैनिक दृष्टिकोण से यह योजना सही होगी या गलत, किंतु मैं यह नहीं समझता कि यह रक्षोपाय की परिधि के अंतर्गत जाएगा।

15,748. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः और न ही गवर्नर के विशेष अधिकार के अंतर्गत आएगा कि दलित वर्गों को पुलिस में नौकरी नहीं दी जाएगी।

माननीय सेम्युअल होरः नहीं।