प्राचीन शासन प्रणालीः आर्यों की सामाजिक स्थिति
7
महिलाओं की क्या कहें, सातवीं और आठवीं शताब्दी में आर्यावर्त के मध्य क्षेत्र में ब्राह्मण महिलाएं शराब पीया करती थीं, जो कुमारिल भट्ट की तंत्र वर्तिका (1.3-4) से स्पष्ट है जिसमें कहा गया है, ‘आधुनिक दिनों के लोगों में हम पाते हैं कि अहिछत्र तथा मथुरा देश की ब्राह्मण महिलाएं शराब पीने की आदी हैं।’ कुमारिल ने केवल ब्राह्मणों की पीने की आदत की ही निंदा की है। लेकिन क्षत्रियों और वैश्यों की पीने की आदत की निंदा नहीं की है, यदि शराब फल या फूलों से (अर्थात् माधवी) और शीरे (गुड़) की हो, न कि अनाजों से बनी सुरा।
आर्यों के समाज की यौन अनैतिकता जानकर उनके वर्तमान वंशजों को सदमा पहुंचेगा। बुद्ध से पहले के दिनों में आर्यों में यौन तथा वैवाहिक संबंधा को संचालित करने के लिए आज की प्रतिबंधित श्रेणियों जैसा नियम नहीं था।
आर्य धर्मग्रंथों के अनुसार, ब्रह्मा सृष्टि का रचयिता है। ब्रह्मा के तीन पुत्र और एक पुत्री थी। उसके एक पुत्र दक्ष ने अपनी बहन से विवाह किया। इस भाई-बहन के विवाह से जो पुत्रियां पैदा हुईं, उनमें से कुछ ने ब्रह्मा के पुत्र मारीचि के पुत्र कश्यप से विवाह कर लिया और कुछ ने ब्रह्मा के तीसरे पुत्र धर्म से विवाह कर लिया। ख्1,
ऋग्वेद में एक प्रसंग है कि यम और यमी भाई-बहन थे। इस प्रसंग के अनुसार, यमी अपने भाई यम को सहवास के लिए आमंत्रित करती है और उसके ऐसा करने से इंकार करने पर क्रोधित हो जाती है। ख्2,
पिता अपनी पुत्री से विवाह कर सकता था। वशिष्ठ ने अपनी पुत्री शतरूपा के वयस्क हो जाने पर उससे विवाह किया था। ख्3, मनु ने अपनी पुत्री इला से विवाह किया था। ख्4, जह्नु ने अपनी पुत्री जाह्नवी से विवाह किया। ख्5, सूर्य ने अपनी पुत्री उषा से विवाह किया था। ख्6,
बहुपति-प्रथा प्रचलित थी, जो साधारण किस्म की नहीं थी। आर्यों में जो बहुपति-प्रथा पाई जाती थी, उसमें एक ही परिवार के कई लोग एक ही औरत से सहवास करते थे। धहाप्रचेतनी और उसके पुत्र सोम ने मरीशा (सोम की पुत्री) से सहवास किया। ख्7,
दादा द्वारा अपनी पौत्री से विवाह रचाने के उदाहरण कम नहीं हैं। दक्ष ने अपनी पुत्री पिता ब्रह्मा ख्8, के साथ ब्याह रचाने के लिए दे दी थी, और इस ब्याह से प्रसिद्ध नारद
महाभारत, आदि पर्व, अध्याय 66
ऋग्वेद
हरिवंश, अध्याय 2
वही, अध्याय 10
वही, अध्याय 27
यास्क निरुत्तQ, अध्याय 5, खंड 6
हरिवंश, अध्याय 2
वही, अध्याय 3