40 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
II
अब हम अथर्ववेद पर आते हैं और इसकी विषयवस्तु की निरख-परख करते हैं। इसका उत्तम साधन अथर्ववेद की विषयसूची की तालिका प्रस्तुत करना है।
खंड I - व्याधि हरण और भेषजज्ञानी
पांचवां, 22 - तापमान (बुखार) और संबद्ध व्याधि रोधी तंत्र, छठा, 20 - तापमान (बुखार) रोधी तंत्र,
प्रथम, 25 - तापमान (बुखार) रोधी तंत्र,
सातवां, 116 - तापमान (बुखार) रोधी तंत्र,
पांचवां, 4 - तापमान हरण हेतु कुष्ठ निवारण पौधे की प्रार्थना, उन्नीसवां, 39 - तापमान तथा अन्य रोग हरण हेतु कुष्ठ निवारण पौधे की प्रार्थना,
प्रथम, 12 - तापमान, शिरोपीड़ा और काल से उत्पन्न प्रकाश की प्रार्थना, प्रथम, 22 - पांडुरोग और संबद्ध व्याधि रोधी तंत्र,
छठा, 14 - हलस रोधी तंत्र,
छठा, 105 - कास रोधी तंत्र,
प्रथम, 2 - देह से अतिस्राव रोधी तंत्र,
द्वितीय, 3 - जलस्रोत से अतिस्राव रोधी तंत्र,
छठा, 44 - देह से अतिस्राव रोधी तंत्र,
प्रथम, 3 - मलबंध और मूत्र बंध रोधी तंत्र,
छठा, 90 - रुद्र, क्षेपण से उत्पन्न उदरशूल रोधी तंत्र,
प्रथम, 10 - जलोदर रोधी तंत्र,
सप्तम, 83 - जलोदर रोधी तंत्र,
छठा, 24 - जलोदर, हृदय रोग और तत्जन्य व्याधि का प्रवाहित जल द्वारा
उपचार,
छठा, 80 - सूर्य से अनुनय,
द्वितीय, 8 - क्षेत्रीय वंशानुगत व्याधि रोधी तंत्र,