134 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(1) दि एवरी फंड,
(2) दि विलास बीक्वेस्ट,
(3) दि अफ्रीकन फंड,
(4) दि बकिंघम फंड,
(5) दि जार्ज वाशिंगटन एजुकेशनल फंड,
(6) दि माइनर फंड,
(7) दि स्टीवर्ड मिशनरी फांउडेशन,
(8) दि डेनियल हैंड फंड,
(9) दि जॉन स्लैटर फंड, और
(10) दि फैल्प-स्टोक्स फंड।
इसके अतिरिक्त कुछ अन्य कोष भी हैं, जैसे कि कैरनेगी कोरपोरेशन ज्यूलियस रोजनावाल्ड फंड और दि रौक फैलर फांउडेशन, जो नीग्रो लोगों की सहायता करते हैं। ये कोष कितना धन वितरित करते हैं, यह मालूम नहीं है। परंतु यह लाखों से ऊपर होगा।
नीग्रो लोगों की शिक्षा के लिए धार्मिक सस्थानों द्वारा किए जाने वाले खर्च को भी देखें। यहां कुछ आंकड़े ख्1, दिए जा रहे हैं।
वार्षिक खर्च नीग्रो स्कूलों की
(डालरों में) शिक्षा इमारत आदि
के लिए का मूल्य
स्थाई कोष (डालरों में)
अमरीकन बैपतिस्त होम 116,247 1,597,700 3,594,251 मिशन बोर्ड
अमरीकन चर्च इंस्टीट्यूट 185,100 450,000 3,000,000 फार नीग्रोज (एपिसकोपल)
यह तालिका ‘नीग्रो इयर बुक’ 1931-32, में पृ. 213 पर दी गई सूची के आधार पर तैयार की गई
है।