श्री गांधी की छत्रछाया में
193
कहां श्री गांधी के भव्य स्वागत का सौभाग्य? क्या भारत और आयरलैंड के देशभक्तों में कोई अंतर है? क्या जनता ने श्री गांधी का यह स्वागत अंध-श्रद्धा के कारण किया या भाड़े के प्रेस ने श्री गांधी की विफलता के बारे में उसे अंधेरे में रखा? मैं जो उत्तर दे सकता हूं, उससे भी बदतर स्थिति यह है। ख्1,
II
जब श्री गांधी का यह भव्य स्वागत किया जा रहा था, तो श्री गांधी का विरोध करने के लिए बंबई के अस्पृश्य पोत-घाट पर आए थे। इस प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए समाचार-पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों में कहा गया थाः
बेल्लार्ड पायर के द्वार के इीक बाहर दृश्य अति उत्तेजनापूर्ण था। एक ओर
दलित वर्ग के वर्दीधारी स्वयंसेवक खड़े थे, जो काले झंडे लहरा रहे थे और
साथ-साथ श्री गांधी के विरुद्ध उपहासपूर्ण नारे और अपने नेता की प्रशंसा में
प्रशंसा-भरे नारे लगा रहे थे। दूसरी ओर कांग्रेस के समर्थक जवाबी नारों की
गर्जना कर रहे थे।
अस्पृश्यों के प्रदर्शन में पुरुष एवं स्त्रियां शामिल थीं। प्रदर्शनकारी हजारों की संख्या में थे और वे काले झंडे लहरा रहे थे। झंडे श्री गांधी के प्रति विरोध के प्रतीक थे। भीड़ कृतसंकल्प थी और वह श्री गांधी के स्वागत के लिए वहां बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों के डराने-धमकाने के बावजूद यह दर्शाने पर तुली हुई थी कि वह श्री गांधी का विरोध करती है। उसके कारण झड़प हुई और खून बहा। दोनों पक्षों के चालीस लोग हताहत हुए।
पहली बार श्री गांधी को यह अहसास कराया गया कि उनके खिलाफ भी काले झंडे लहराए जा सकते हैं। निश्चय ही इससे उन्हें आघात लगा होगा। अगले दिन जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह क्रुद्ध नहीं हैं। अस्पृश्य तो उनके हाड़-मांस के ही अंश हैं। निश्चय ही यह सत्य पर पर्दा डालने का महात्माई ढंग है। हम इस सुविधाजनक तथा कृत्रिम झूठ की परवाह न करते, यदि इसके पीछे यह अनुभूति होती कि भीड़ से सदैव यह अपेक्षा नहीं की जा सकती कि वह अपने नायक के प्रति वफादार रहेगी ही। खेद है कि भारत के कांग्रेस-जनों में क्रौमवेल जेसे यथार्थवादी व्यक्तियों का अभाव है। कहा जाता है कि क्रौमवेल जब एक महान युद्ध के बाद लौटे,
- कांग्रेस के आधिकारिक इतिहासकार संभवतः यह अनुभव करते हैं कि श्री गांधी का यह स्वागत उनकी
राजनीतिक उपलब्धि पर आधारित है और कहते हैं µ (सीतारमैया का वक्तव्य मूल अंग्रेजी की पांडुलिपि
में नहीं दिया गया है µ संपादक।