10. श्री गांधी की छत्राछाया में - Page 215

200 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

अति विशाल कार्यक्रम है। मेरा इससे कोई सरोकार नहीं है कि समग्रतः उसके बारे में क्या हुआ, उसका कैसा स्वागत हुआ और कैसे उसे तैयार किया गया। मेरा सरोकार तो केवल एक मद से है और उसका संबंध दलित वर्गों से है।

जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इसकी पुष्टि कर दी तो उसके बाद जून 1922 में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई और उसमें निम्न संकल्प पारित किया गयाः

यह कमेटी एतद्द्वारा एक कमेटी नियुक्त करती है, जिसमें स्वामी, श्रद्धानंदजी,

श्रीमती सरोजिनी नायडू और सर्वश्री आई.के. याज्ञनिक और जी.बी. देशपांडे होंगे।

वह देश-भर के तथाकथित अस्पृश्यों की दशा सुधारने के लिए अपनाए जाने

वाले व्यावहारिक उपायों की योजना तैयार करेगी और उसे अपनी अगली बैठक

में विचारार्थ प्रस्तुत करेगी। फिलहाल योजना के लिए जुटाई जाने वाली राशि दो

लाख रुपये होगी।

यह संकल्प जून 1922 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की लखनऊ में आयोजित बैठक में प्रस्तुत किया गया। उसने संकल्प को इस संशोधन के साथ स्वीकार कर लिया कि कार्यकारिणी के संकल्प में पूर्व प्रस्तावित दो लाख रुपाये के स्थान पर ‘फिलहाल योजना के लिए जुटाई जाने वाली राशि पांच लाख रुपये हो।’ यह कार्यक्रम कैसा रहा, कमेटी ने कौन से व्यावहारिक उपायों का सुझाव दिया और इन उपायों को कहां तक अमल में लाया गया? इन प्रश्नों को हमें उठाना ही होगा, यदि हमें अस्पृश्यों के लिए श्री गांधी और कांग्रेस के कार्य का आकलन करना है।

ऐसा लगता है कि इससे पहले कि कमेटी की नियुक्ति के संकल्प को कार्यकारिणी स्वीकर करती, उसके सदस्य स्वामी श्रद्धानंद ने कमेटी की सदस्यता को त्याग दिया, क्योंकि हम देखते हैं कि उसी बैठक में जिसमें कार्यकारिणी ने यह संकल्प पारित किया, निम्न आशय का एक और संकल्प कार्यकारिणी ने पारित कियाः

दलित वर्ग संबंधी कार्य योजना तैयार करने के लिए अग्रिम राशि के बारे

में दिनांक 8 जून, 1922 का स्वामी श्रद्धानंदजी का पत्र पढ़ा गया। संकल्प

किया गया कि इस प्रयोजन के लिए गठित उप-समिति के संयोजन के रूप में

श्री जी.बी. देशपांडे को नियुक्त किया जाए और उनसे अनुरोध किया जाए कि वह

शीघ्र ही किसी तिथि पर बैठक बुलाएं और स्वामी श्रद्धानंद का पत्र उप-समिति

को भेज दें।

कार्यकारिणी की बैठक पुनः जुलाई 1922 में बंबई में हुई और उसमें निम्न संकल्प पारित किया गयाः