204 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
मेरी राय है कि नौकरशाही ने हमारे छह करोड़ भाई-बंधुओं में से अधिकांश
को हमसे विमुख कर दिया है। अतः खादी की योजना पूर्णतः सफल नहीं हो
सकती। संभवतः कार्यकारिणी के सदस्य यह नहीं जानते कि हमारे दलित भाई
खादी छोड़ रहे हैं और सस्ता विदेशी कपड़ा खरीद रहे हैं। लखनऊ में अलगे
जून की 7 तारीख को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में,
मैं निम्न संकल्प प्रस्तुत करना चाहता हूंः
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तीन सदस्यो वाली एक उप-समिति नियुक्त
की जाए और वह तथाकथित दलित वर्गों के बारे में इस संकल्प को कार्यरूप
दे कि प्रचार-कार्य के लिए उप-समिति को पांच लाख रुपये की राशि दी जाए
और भविष्य में अनुदानों के निपटारे के लिए सभी अर्जियां उक्त उप-समिति
को दी जाएं।
मेरे प्रस्ताव में कार्यकारिणी ने संशोधन किया। संशोधित प्रस्ताव इस प्रकार थाः
यह कमेटी एतद्द्वारा एक कमेटी नियुक्त करती है, जिसमें स्वामी श्रद्धानंद,
श्रीमती सरोजिनी नायडू और सर्वश्री आई.के. याज्ञनिक और जी.बी. देशपांडे होंगे।
वह देश-भर के तथाकथित अस्पृश्यों की दशा सुधारने के लिए अपनाए जाने
वाले व्यावहारिक उपायों की योजना तैयार करेगी और उसे इस कमेटी की अगली
बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत करेगी। फिलहाल योजना के लिए जुटाई जाने वाली
राशि दो लाख रुपये होगी।
श्री पटेल में मुझसे कार्यकारिणी के प्रस्तावित संकल्प को समग्रतः स्वीकार करने के लिए कहा। मैंने कार्यकारिणी के संकल्प को मानने से इंकार कर दिया और मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक में ही ‘दो लाख’ के स्थान पर ‘पांच लाख’ शब्द इस शर्त के साथ रख दिए कि उसमें से एक लाख का आबंटन कार्यकारिणी नकद अपने फंड में से कर दे और शेष के लिए अपील की जाए।
कार्यकारिणी की ओर से श्री राजगोपालाचारी ने प्रस्ताव रखा कि अब कांग्रेस फंड में से राशि का आबंटन किए जाने के स्थान पर यह प्रावधान किया जाए कि जब कार्यकारिणी योजना को स्वीकार करे, तो कमेटी उतनी नकद राशि का आबंटन करे, जितनी वह उस समय इस प्रयोजन के लिए दे सके। ठीक-ठीक शब्द तो मुझे याद नहीं और जहां तक मेरी जानकारी है यह सच है कि उक्त रूप में संशोधन का समर्थन किया गया।
इस पर होहल्ला मच गया और सभी पक्षों ने यह आग्रह किया कि यह घोषणा की जाए कि कांग्रेस के हाथ में कितनी नकद राशि शेष है। अध्यक्ष महोदय मुझे बुलाकर एक ओर ले गए और गोपनीयता जताते हुए बोले कि कांग्रेस कमेटी के