11 परिवर्तन का स्वरूप - Page 301

286 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(11) सिविल पशु चिकित्सा विभागः µ पशु चिकित्सा प्रशिक्षण, पशु नस्ल का सुधार और पशु रोगों का निवारण जो पशु रोगों के संबंध में भारतीय विधान-मंडल द्वारा बनाए गए विधान के अध्यधीन हैं और जिसका विस्तार ऐसा हो जो भारतीय विधान-मंडल द्वारा अधिनियम में घोषित किया गया है।

(12) मत्स्यपालन।

(13) सहकारी समितियां।

(14) वनःµ शिकारियों से परिरक्षण शामिल हैं, आरक्षित वनों के काटने के संबंध में भारतीय विधान मंडल द्वारा पाए गए विधान की व्यवस्था के अध्यधीन।

(15) भू-अधिग्रहणःµ भारतीय विधान-मंडल द्वारा बनाए गए विधान की व्यवस्था के अध्यधीन।

(16) आबकारीःµ कहने का अभिप्राय यह है कि अल्कोहल की मदिरा और नशीली दवाओं के उत्पादन, निर्माण, उनको कब्जे में रखने, उन्हें लाने ले जाने, क्रय और विक्रय पर नियंत्रण तथा ऐसी वस्तुओं पर आबकारी शुल्क और लायसेंस फीस लगाना परन्तु इसमें अफीम, इसके निर्यात के लिए इसकी खेती करने, निर्माण करने और विक्रय पर प्रतिबंध का प्रावधान इसमें शामिल नहीं है।

(17) न्याय का प्रशासनःµ प्रांत में दीवानी तथा फौजदारी न्यायालयों का गठन, उनकी शक्तियां, उनका रख-रखाव तथा संगठन, भारतीय विधान-मंडल द्वारा बनाए गए विधान के अध्यधीन उच्च न्यायालय, प्रमुख न्यायालय तथा न्यायिक आयुक्तों के न्यायालय शामिल हैं।

(18) प्रांतीय विधि रिपोर्ट्स।

(19) महा-प्रशासक और सरकारी ट्रस्टःµ भारतीय विधान-मंडल द्वारा बनाए गए विधान की व्यवस्था के अध्यधीन।

(20) गैर-अदालती स्टाम्पः µ भारतीय विधान-मंडल द्वारा बनाए गए विधान की व्यवस्था के अध्यधीन और न्यायिक स्टाम्प भारतीय विधान-मंडल द्वारा बनाए गए विधान की व्यवस्था के अध्यधीन उच्च न्यायालयों में उनके मूल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत वादों तथा कार्यवाहियों के संबंध में लगाए गए न्यायालय की फीस।

(21) प्रलेखों तथा दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशनः µ भारतीय विधान-मंडल द्वारा बनाए गए विधान की व्यवस्था के अधीन।

(22) जन्म, मृत्यु और विवाह का रजिस्ट्रेशनः µ ऐसे वर्गों के लिए भारतीय विधान-मंडल द्वारा बनाए गए विधान की व्यवस्था के अध्यधीन जैसा कि भारतीय विधान-मंडल द्वारा निर्धारित किया जाए।