परिवर्तन की समालोचना 329
दबाव डाला जाएगा कि वे कर की वसूली करें क्योंकि प्रत्यक्ष रूप से उनकी यह आवश्यकता है परन्तु परिषद् द्वारा उनकी इच्छा के विरुद्ध आवश्यकता बनाई गई है, यह बताया गया कि इस प्रकार की प्रक्रिया उत्पीड़क, उत्तेजक और असमर्थनीय होगी। इसके बाद हम यह अनुमान करें कि मंत्रियों ने आवश्यक राशि की वसूली की अनुमति दी परन्तु विधान-मंडल ने अपने राजस्व कानून पारित करने के लिए इनकार कर दिया। क्या मंत्रियों को त्याग-पत्र देना चाहिए क्योंकि उन्होंने अपना विश्वास खो दिया है? नौकरशाही ने संयुक्त रिपोर्ट के लेखकों के सामने एक अन्य दुविधा उत्पन्न कर दी। मंत्रियों ने अपने ही किसी प्रयोजन के लिए नए कर की वसूली की। आगामी बजट में गवर्नर स्वयं इस बात से बाध्य हो गया कि किसी नई आवश्यकता के लिए आरक्षित व्यवस्था में काफी वृद्धि कर दी जाए और इस प्रकार ‘‘अंतरित’’ विषयों की व्यवस्था में कमी की जाए। मंत्रीगण वास्तव में अपनी नए कराधान की प्राप्तियों पर ध्यान देते हैं जिनसे कुछ ऐसे विकास कार्यों को वित्तपोषित किया जाना है जिनके लिए वे उत्तरदायी नहीं होते और वास्तव में वे उन्हें अस्वीकार कर सकते हैं। उन्हें क्या करना है? इन कठिनाइयों के दूर करने के लिए इस उपबंध को निकाल दिया गया और इसके स्थान पर आगे दिए गए परिवर्तन अंतरंग नियमावली में किए गएःµ
कराधान और ऋण
- प्रांत के राजस्वों पर धन उधार लेने अथवा कराधान बढ़ाने के लिए सभी प्रस्ताव कार्यकारी परिषद् सहित गवर्नर और मंत्रीगण द्वारा परस्पर रूप से विचार किए जाएंगे परन्तु इसके बाद गवर्नर इन काउंसिल या गवर्नर और मंत्री अथवा मंत्रीगण द्वारा निर्णय किया जाएगा जैसे यह प्रस्ताव गवर्नर इन काउंसिल अथवा गवर्नर और मंत्रियों की ओर से आया है।
अंतरित विषयों के प्रशासन के लिए राजस्व का आबंटन
- आरक्षित और अंतरित विषयों दोनों के प्रयोजन के प्रशासन के लिए व्यय प्रत्येक राज्य में सामान्य राजस्वों और शेष राशियों पर भारित होगा और अंतरित तथा आरक्षित विषयों के संबंध में व्यय के प्रस्तावों का निर्माण उस समझौते का विषय होगा जो इस सरकार की ओर से अंतरित विषयों के प्रशासन के लिए उत्तरदायी है और इस सरकार की ओर से जो आरक्षित विषयों के प्रशासन के लिए उत्तरदायी है, के बीच समझौता किया जाएगा।
समझौते की असफलता की दशा में प्रक्रिया
- (1) बजट की तैयारी के समय यदि गवर्नर इस बात से संतुष्ट है कि यदि एक ओर कार्यकारी परिषद् के सदस्यों और दूसरी ओर मंत्रियों के बीच उपयुक्त