प्राक्कथन - Page 71

56 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

निर्दिष्ट राजस्व तथा आंशिक राजस्व कहते हैं वह सभी देशों द्वारा अपनाए गए तरीकों की पसंद को लक्षित करते हैं। तीन मूल योजनाओं में से एक का निर्वाह करना आवश्यक है। शक्ति को सापेक्ष स्तर के आधार पर केन्द्रीय प्रांतीय सरकार द्वारा या प्रांतीय सरकार केन्द्रीय सरकार द्वारा चलाई जाएगी। पुराने समय में संयुक्त राज्य अमरीका में और जर्मनी में राज्य पूरी तौर पर या बड़ी मात्रा में केन्द्र समर्थक माने जाते थे, आधुनिक समय में कनाडा तथा आस्ट्रेलिया में व्यवस्था इसके विपरीत है अथवा दूसरे अलग-अलग सरकारों को पृथक राजस्व आबंटित किया जाए। अभी हाल तक अमरीका, जर्मनी और स्विटजरलैंड की संघीय सरकारों को प्रत्यक्ष करों की सहायता मिलती थी। अथवा तीसरे, राजस्व एक सरकार द्वारा एकत्रित किया जाएगा और इस तरह एकत्रित राशि का एक भाग दूसरी सरकार को आबंटित किया जाएगा। राज्य अथवा, प्रांतीय करों का एक भाग संघीय सरकार को दिये जाने के अनेक उदाहरण मौजूद हैं। केन्द्रीय संघीय सरकारों के करों में राज्य अथवा प्रांतीय सरकारों की भागीदारी के भी अनेक उदाहरण मौजूद हैं। आजकल अमरीका में राज्य और संघीय सरकारों के बीच उत्तराधिकार कर का बराबर बंटवारा बहस का मुद्दा बना हुआ है। जर्मनी में राज्य और संघीय सरकारों के वित्तीय संबंध राजनीतिक बहस का मुद्दा बने हुए हैं।

इस चर्चा में माननीय अम्बेडकर के योगदान का महत्त्व उनके अपने देश के तथ्यों के वस्तुपरक वर्णन और मनोरंजक विकास के निष्पक्ष विश्लेषण में निहित है। यह शिक्षा दूसरे देशों में भी लागू होती है। मेरी जानकारी में इन सिद्धांतों का इतना विस्तृत अध्ययन कहीं नहीं किया गया है।

यह सच है कि अब तक केवल अधूरी तस्वीर ही पेश की गई है। क्योंकि इस क्षेत्र में स्थानीय सरकारों के प्रवेश और राज्य (प्रांतीय) तथा साम्राज्य (संघीय) दोनों मार्गों की तुलना में वित्तीय महत्त्व के उनके दावे से हर जगह स्थिति जटिल हो गई है। उदाहरणस्वरूप, अमरीका में स्कूलों को दी जा रही वित्तीय सहायता की समस्या पर चल रही व्यापक बहस का समाधान वित्तीय अंतःसंबंधों के प्रश्नों के सही उत्तरों पर निर्भर है। माननीय अम्बेडकर इस मुद्दे पर आगे विचार करेंगे। यदि वे उस स्थिति पर भी ऐसा ही प्रकाश डालेंगे जैसा उन्होंने इस अध्ययन पर डाला है तो हम उनके और अधिक आभारी रहेंगे।

कोलम्बिया विश्वविद्यालय, न्यूयार्क एडविन आर.ए. सेलिगमैन

अक्टूबर, 1924