2. रजत मानक और इसकी सममूल्यता का विस्थापन - Page 101

86 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

संघ के सदस्यों की संख्या बढ़ा दी गई, जिन्होंने स्वाभाविक रूप से चाहा कि देश के अंदर अवमूल्यन वाली चांदी के बाढ़ की तरह आने के विरुद्ध कुछ बचाव के तरीके अपनाए जाएं। यह आशंका निर्मूल नहीं थी क्योंकि 1873 में बेल्जियम की टकसाल में सिक्का ढालने की चांदी 1871 में ढाली गई चांदी की अपेक्षा तीन गुना अधिक थी। बेल्जियम ने अपनी लाज बचाने के लिए 8 दिसम्बर, 1873 के कानून द्वारा अपने चांदी के 5 फ्रेंक सिक्कों को स्वतंत्र रूप से ढालने का कार्य स्थगित कर दिया। बेल्जियम के इस कार्य द्वारा संघ के अन्य सदस्यों को भी इस प्रकार के उपाय स्वीकार करने के लिए बाध्य होना पड़ा। जनवरी, 1874 में पेरिस में संघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई और 1865 में की गई मूल संधि को सहायक संधि के रूप में माना गया तथा अलग-अलग व्यक्तियों से चांदी के उन पांच फ्रेंक सिक्कों की सवंदित राशि तक सीमांकन करके स्वतंत्र रूप से सिक्का ढालने का अधिकार हटाने का पक्का निश्चय किया गया जो वर्ष 1874 के दौरान संघ के प्रत्येक देश द्वारा सिक्के ढाले जाने थे। ख्1,

1874 के लिए जो अलग-अलग कोटे निर्धारित किए गए थे उनमें 1875 में कुछ वृद्धि की गई परंतु 1876 में उनमें कमी की गई ख्2, परंतु वास्तविक सिक्का ढालने का कार्य इन छोटे-मोटे लक्ष्य तक भी नहीं पहुंचा पाया। चांदी की स्थिति से संघ इतना विचलित हुआ कि 1877 में इटली के अपवाद के साथ ख्3, चांदी के पांच फ्रेंक सिक्कों का ढालना पूर्णतया स्थगित कर दिया गया। फिर भी यह कार्य 5 नवम्बर, 1878 की संधि का प्रारंभिक कार्य ही था। इसके द्वारा लेटिन संघ ने आगे की कार्रवाई होने तक चांदी के स्वतंत्र रूप से सिक्के ढालने के लिए अपनी टकसालों को बंद करने पर सहमति प्रकट की। यद्यपि प्रथम बार अनिश्चित काल के लिए इसको बंद किया गया ख्4, किन्तु अंततः सदा के लिए बंद हो गया। लेटिन संघ के ऐहतियाती उपायों के

  1. लाघलिन सामने का उद्धरण, पृष्ठ 155

  2. संघ के अनेक सदस्यों के लिए सम्मेलनों में निर्धारित कोटे इस प्रकार थेः

मिलियन फ्रेंक में-

फ्रांस 1874­ 1875­ 1876­

बेल्जियम­ 60­ 75­ 54­

इटली­ 12­ 50­ 36­

स्विट्रजरलैंड 40­ 15­ 10­

ग्रीस­ 8­ 10­ 7­

­ 120­ 150­ 110­

1874 में इटली को अतिरिक्त 20 मिलियन फ्रांक का कोटा निर्धारित किया गया, वही पृष्ठ155 3. उसे 10 मिलियन फ्रेंक के सिक्के ढालने की अनुमति दी गई।

  1. वही पृष्ठ 158