स्वर्ण मानक की ओर
139
में अस्वीकृत कर दिया गया था,........अब और निकट से जांच-पड़ताल करने की आवश्यकता प्रतीत होती है।
- इस सुझाव की मुख्य विशेषता यह है कि सिक्का ढलाई अधिनियम में कुछ परिवर्तन किया जाएगा जिससे जनता के सिक्का ढलाई के लिए चांदी बुलियन को टकसाल में ले जाने के मुक्त अधिकार को वापस लिया जा सके इसे या तो भविष्य में पूर्णतया स्थगित कर दिया जाए या कुछ समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाए।
‘‘26. यदि रुपये के विनिमय मूल्य में स्थिरता के प्रभाव को रखना है तो ऐसी किसी योजना का स्पष्टतः एक आवश्यक भाग यह है कि भविष्य में उस सिक्के को प्राप्त करने के अधिकार का स्वर्ण भुगतान द्वारा किसी तरीके से विनियमित किया जाएगा और यह कि पाउंड तथा रुपये की मुद्रा के बीच सम्बन्ध इस प्रकार स्थापित किया जाएगा कि जिन धातुओं के सिक्के बनाए जाते हैं उनके सापेक्ष नहीं रखा जाएगा।
‘‘27. इसके विपरीत यह ऐसी योजना का आवश्यक भाग नहीं है कि मूल्य का कोई विशेष संबंध दो शिलिंग पर इस प्रकार........निर्धारित किया जाए जो अपेक्षाकृत किसी कम या अधिक अनुपात पर निश्चित होना चाहिए। जो बात आवश्यक है, वह यह है कि यदि दर एक बार निर्धारित कर दी जाएगी तो उसमें भविष्य में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
ऽ ऽ ऽ ऽ ऽ
‘‘33. संभवतः सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि सोने के अत्यंत सीमित सिक्कों के साथ या स्वर्ण के सिक्कों को वैध मुद्रा के रूप में बिल्कुल रखे बिना क्या चांदी के सिक्के को हमारी मुद्रा में मुख्य घटक के रूप में बनाए रखना व्यवहार्य है या नहीं। भारत सरकार में अपनी 1876 की विज्ञप्ति में ऐसी प्रणाली को बनाए रखने की संभावना के प्रतिकूल मत प्रकट किया..... इस बात पर पूरी तरह से पुनर्विचार करने के बाद हमारा दृष्टिकोण इसके विपरीत बनता है और हमारा विचार है कि ऐसी प्रणाली पूर्णतया व्यवहार्य होगी और इसके कारण कोई आर्थिक कठिनाई नहीं होगी। यह सच है कि ऐसा कोई देश नहीं है जिसमें वास्तव में ऐसी स्थिति विद्यमान हो। परन्तु उन देशों में उनमें से अनेक देश ऐसे हैं जिनमें एक अपरिवर्तनीय कागज की मुद्रा विद्यमान है या विद्यमान रही है उनसे यह प्रमाण मिलता है कि किसी भी आंतरिक मूल्य से रहित मुद्रा की बड़ी भारी असंगति में एक धातु मुद्रा के काम को संतोषजनक रूप में करने की सामर्थ्य है और वह अपने स्थानीय विनिमय मूल्य को उस समय तक बनाए रखने में सक्षम होती है जब तक अत्यधिक निर्गम की केवल उसके विरुद्ध सुरक्षा की जाती है।
ऽ ऽ ऽ ऽ ऽ