विनिमय मानक की स्थिरता
तालिका L बैंक ऑफ इंग्लैंड के नोटों का मूल्य ह्रास ख्1, बैंक नोटों का प्रतिशत मूल्य
249
स्वर्ण के रूप में वस्तुओं के रूप में 1797 ... ... ... 100.0 110 1798 ... ... ... 100.0 118 1799 ... ... ... ... 130 1800 ... ... ... 107.0 141 1801 ... ... ... 109.0 153 1802 ... ... ... ... 119 1803 ... ... ... ... 128 1804 ... ... ... 103.0 122 1805 ... ... ... 103.0 136 1806 ... ... ... ... 133 1807 ... ... ... ... 132 1808 ... ... ... ... 149 1809 ... ... ... ... 161 1810 ... ... ... ... 164 1811 ... ... ... 123.9 147 1812 ... ... ... 130.2 148 1813 ... ... ... 136.4 149 1814 ... ... ... 124.4 153 1815 ... ... ... 118.7 132 1816 ... ... ... 102.9 109 1817 ... ... ... 102.2 120 1818 ... ... ... 104.6 135
- हॉट्रे कृत ‘क्रेडिट एंड करेंसी’ के पृष्ठ 269 से स्वर्ण के रूप में नोटों के मूल्य के बारे में प्रो. फॉक्सवेल
कहते हैंµ ‘‘बैंक के सबसे कटु आलोचक भी स्वीकार करते हैं कि इस बात का कोई ठोस आधार
नहीं है कि 1808-09 तक प्रतिबंध के दौरान बैंक के व्यवहार की कोई शिकायत की जाए। ऐसा नहीं
लगता कि इस तारीख तक इसके नोटों का कोई वास्तविक मूल्य ह्रास हुआ था। चार पौंड प्रति औंस
की कीमत 1803-9 के दौरान लगभग एक समान बनी रही। यह वास्तव में अपनी मर्जी से बैंक ने
निर्धारित की थी जिस पर वह विदेशी सोना खरीदेगा।’’ प्रीफेस टु एंड्रीडीस’’ पृष्ठ XVI । कुछ लोग इस
बात पर संदेह करने लगते हैं कि 1810 तक बैंक ऑफ इंग्लैंड के अपरिवर्तनीय नोटों में कोई विशेष
मूल्य ह्रास नहीं हुआ। दुर्भाग्यवश इस तथ्य के बारे में प्रत्यक्ष प्रमाण के रूप में कोई आंकड़े उपलब्ध
नहीं हैं। किन्तु परिस्थितिजन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं। यह बात याद रखने योग्य है कि उन दिनों मूल्य ह्रास
मापने का एकमात्र तरीका जो बैक ऑफ इंग्लैंड को पता था, वह स्वर्ण पर मिलने वाला प्रीमियम था।
तथा हार्नर, रिकार्डो और अन्य व्यक्ति बैक ऑफ इंग्लैंड के जाने-माने शत्रु थे। ऐसी हालत में यह
संभावना नहीं लगती कि यदि इस अवधि में बैंक ऑफ इंग्लैंड के नोटों का मूल्य ह्रास हुआ होता तो
हार्नर 1810 तक हाउस ऑफ कॉमन्स में अपना प्रस्ताव रखने की प्रतीक्षा न करता।