292 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
सकता। यदि रुपये के सिक्के ढालने से यह परियोजना असफल रह गई, तो यह प्रश्न निश्चित रूप से फाउलर कमेटी को सौंप देना चाहिए। इस कमेटी ने रुपये के सिक्के ढालने की अनुमति क्यों दी? इस बात का कोई सीधा उत्तर नहीं है, तथापि अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसा लगता है कि कमेटी ने पहले, भारत सरकार की इच्छा को देखते हुए यह फैसला किया था कि स्वर्ण मुद्रा सहित स्वर्णमान होना चाहिए। परंतु फिर उन्हें इस प्रश्न से चिंता हो गई कि उन्होंने जो आदर्श खाका तैयार किया है क्या उसमें रुपये का स्वर्ण मूल्य बनाए रखने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। भारत सरकार के विरोधियों की राय में या तो रुपये को एक परिवर्तनीय बैंक नोट बना दिया जाना चाहिए था या शिलिंग के रूप में एक सीमित वैध मुद्रा। कमेटी ने इन दोनों मांगों को अनावश्यक बताते हुए रद्द कर दिया। कमेटी ने रुपये को शिलिंग का दर्जा देने से क्यों इंकार किया, इसका तर्क इस प्रकार है ख्1, ः-
‘‘यह सच है कि युनाइटिड किंगडम में चांदी की मुद्रा की निश्चित सीमा 40
शिलिंग है........ और उससे आगे, कर्ज की अदायगी के लिए इसका उपयोग नहीं
किया जा सकता........ जब कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि 40
शिलिंग की सीमा द्वारा इस बात पर जोर दिया गया है कि चांदी के सिक्के गौण
ढंग की मुद्रा है। तथापि इन प्रतीक सिक्कों को उनके अंकित मूल्य पर बनाए
रखने के लिए, मूल महत्वपूर्ण बात उस राशि की वह अनुविहित सीमा नहीं है
जहां तक वह वैध मुद्रा है अपितु यह है कि उसे कुल कितनी रकम तक जारी
किया जा सकता है। यदि यह बाद वाली पाबंदी पर्याप्त है तो इस बात का कोई
जरूरी कारण नहीं है कि इन प्रतीक सिक्कों को कानूनी मुद्रा बनाने के लिए
कोई सीमा लागू की जाए।’’
परिवर्तनीयता की आवश्यकता के बारे में कमेटी ने कहा ख्2, ः-
‘‘युनाइटिड किंगडम के बाहर दो और ऐसे मुख्य उदाहरण हैं जहां स्वर्णमान और
स्वर्ण मुद्रा है जो चांदी के सिक्कों को असीमित मात्रा में आने देते हैं। ये देश हैं
फ्रांस और संयुक्त राज्य अमरीका। फ्रांस में 5 फ्रांक का सिक्का एक असीमित
मुद्रा (टेंडर) होता है और व्यावहारिक दृष्टि से स्वर्ण के समकक्ष होता है। यही
बात अमरीका चांदी के डालर पर लागू होती है.......... अमरीका और फांस दोनों
में टकसालों में असीमित वैध मुद्रा वाले चांदी के सिक्कों का ढालना बंद कर
दिया गया है। इनमें से किसी भी देश में चांदी के सिक्कों को कानूनन सोने में
परिवर्तित नहीं किया जा सकता_ दोनों ही देशों में ये आंतरिक कामकाज के
रिपोर्ट, पैरा 56
रिपोर्ट पैरा 57-60