साक्ष्य पर वक्तव्य - Page 333

318 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

क्योंकि असावधानीपूर्ण निर्गम, या कुप्रबंध का दुष्प्रभाव सीधे निर्गमकर्ता की सम्पत्ति पर पड़ता है। परंतु कुप्रबंध का अवसर उस समय अपेक्षाकृत अधिक होता है जब इसे सरकार द्वारा जारी किया जाता है क्योंकि सरकारी मुद्रा का निर्गम ऐसे व्यक्तियों द्वारा प्राधिकृत तथा संचालित होता है जिनके ऊपर गलत निर्णय या कुप्रबंध होने पर निजी क्षति होने का कोई दायित्व नहीं होता।

(2) प्रबंध के अलग रखने के अतिरिक्त एक स्थिर निर्गम प्रणाली मुद्रा में सोने के और अधिक व्यापक प्रयोग की व्यवस्था करेगी। सोने का प्रयोग एक महत्वपूर्ण मामला है। सोने के मूल्यह्रास के कारण मूल्यों में होने वाली लगातार वृद्धि से समूचा विश्व पीडि़त है। इसलिए ऐसी कोई भी बात जिससे सोने के मूल्य में वृद्धि हो, अच्छी व लाभदायक होगी और यदि सोने के मूल्य में वृद्धि करनी है, तो मुद्रा के रूप में सोने का और अधिक व्यापक मात्रा में प्रयोग होना चाहिए। इसके अलावा, वर्तमान समय में सोने किफायत करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि समग्र संसार में मुद्रा इतनी अधिक मात्रा में है कि हम सोने की जितनी कम किफायत करेंगे उतना ही अधिक अच्छा होगा। इस दृष्टि से, विनिमय मान जो किसी समय एक वरदान था, अब एक अभिशाप बन गया है। कुछ समय तक यह बहुत उपयोगी रहा। 1873 से सोने के उत्पादन में गिरावट आई थी और विनिमय मान से प्रभावित अर्थव्यवस्था वास्तव में बहुत स्वागत के योग्य थी क्योंकि उससे संकुचन की अवधि के दौरान मुद्रा के प्रसार करने में संसार के देशों को सहायता मिली थी और उससे उसने अंतर्राष्ट्रीय मूल्य प्रणाली की स्थिरता को बनाए रखने में सहायता की थी। यह काम उसने मूल्यों में तेजी से होने वाली गिरावट को रोककर किया था। यदि उन सब देशों में भी जिन्होंने अपना आधार सोने को बनाया था, सोने को मुद्रा के रूप में अपना लिया होता, तो मूल्यों में तुरन्त गिरावट अवश्य आती। परंतु 1910 के बाद स्थिति में परिवर्तन हो गया और सोने के उत्पादन में वृद्धि हो गई। इसका परिणाम यह हुआ कि उसके बाद, विनिमयमान के निरंतर बने रहने से मूल्यों की वृद्धि को रोकने में देशों को न कोई सहायता मिली बल्कि वह मूल्यों की वृद्धि का प्रत्यक्ष कारण बन गई। स्वर्ण के प्रयोग में मितव्ययता के कारण सोना व्यर्थ हो गया। युद्ध के दौरान अभूतपूर्व पैमाने पर कागज की मुद्रा के प्रयोग के कारण, सोने के मूल्य में और भी अधिक गिरावट