आयोग द्वारा भारत में साक्षियों को परिचालित ज्ञापनऽ की प्रतिः - Page 341

326 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

क्या रुपये के बदले सोना देने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए? (7) भारत सरकार के प्रेषण के कार्यों को किस तरीके से किया जाना चाहिए?

क्या उनका प्रबंध इम्पीरियल बैंक द्वारा किया जाना चाहिए? (8) यदि मुद्रा की कोई मौसमी मांग हो तो उसको पूरा करने के लिए और अधिक

मूल्य सापेक्षता या लचक प्राप्त करने के लिए क्या उपाय वांछनीय है?

यदि हुंडियों के बदले मुद्रा जारी करनी है, तो उसको जारी करने के संबंध में

क्या शर्तें निर्धारित की जानी चाहिएं?

(9) क्या चांदी की खरीद के लिए वर्तमान प्रचलित तरीके में कोई परिवर्तन किया

जाना चाहिए?

टिप्पणीःµ उपर्युक्त प्रश्नों को भारत में साक्षियों में परिचालित किया गया था। भारत

में प्राप्त मौखिक तथा लिखित साक्ष्य के परिणाम प्राप्त होते ही, इसमें निपटाए

गए विभिन्न मामलों पर दिया जाने वाला सापेक्ष बल और स्पष्ट हो गया है और

तदनुसार संलग्न ज्ञापन तथा अध्यक्ष द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों की पूरक सूची

को साक्षियों की सूचना के लिए तैयार किया गया है।