भारतीय मुद्रा और वित्त के संबंध में 15 दिसम्बर, 1925 को शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य - Page 343

328 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

6051 आपने अपने ज्ञापन के दौरान, इस विषय में जो कुछ व्यक्तिगत योगदान

दिए हैं, उनको स्पष्ट करने के लिए मैं आपसे कुछ प्रश्न पूछना चाहूंगा।

पैरा 2 के उप-पैरा (1) में आप इस वक्तव्य से आरंभ करते हैंः ‘‘एक

विशुद्ध स्वर्णमान’’ इसलिए स्थिर होता है, क्योंकि वितरण व प्रचलन में सोने

का मूल्य बहुत अधिक होता है, आदि आदि। इस संबंध में, ‘‘एक विशुद्ध

स्वर्णमान’’ के रूप में आप किस चीज का उल्लेख कर रहे हैं? एक

विशुद्ध स्वर्णमान का अर्थ मूल्य के मानक के रूप में एक स्वर्णमुद्रा है। 6052 एक मुद्रा जिसमें सोना है? µ अधिकांश

6053 जिसकी कमी किसी प्रकार की सांकेतिक मुद्रा के द्वारा पूरी की जाती है?

- सांकेतिक मुद्रा के किसी रूप द्वारा, हां।

6054 अनुभव पर आधारित अपने मत से क्या आप कोई ऐसा उदाहरण बता

सकते हैं, जिसमें एक देश के पास स्वर्णमान प्रणाली हो जिसमें बहुत बड़े

अनुपात में सोने के सिक्कों का प्रचलन हो? - एक उदाहरण के रूप में

मैं जर्मनी जैसे देश को बता सकता हूं और इंग्लैंड में मुद्रा के निक्षेप को

छोड़कर, मुझे इंग्लैंड का नाम भी लेना चाहिए।

6055 उन दोनों मामलों में, हमें यह मानना चाहिए कि परिसंचारी माध्यम का

वास्तविक अनुपात, जिसमें सोना शामिल था, तुलनात्मक रूप में कम था?µक्या

मैं एक बात कह सकता हूं? मैं वहां इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि

आपूर्ति में नई वृद्धि, परिसंचरण में वर्तमान मात्रा की तुलना में इतनी कम है

कि नवीन आपूर्ति से मूल्य के स्तर में अधिक अंतर नहीं पड़ता। मैं वास्तव

में उस पैराग्राफ में यही बात कहना चाहता हूं परंतु जब आपके पास ऐसी

मुद्रा हो जो जारीकर्ता की इच्छा द्वारा नियंत्रित की जाती है, तो जारीकर्ता

वर्तमान स्टॉक में इतनी अधिक मात्रा में नई आपूर्ति जोड़ सकता है कि वह

एक बार स्थापित मूल्य के स्तर में गड़बड़ उत्पन्न कर सकता है। 6056 मैं समझता हूं कि वहां पर निर्दिष्ट नवीन स्थितियां नियमित प्रसार द्वारा

आवश्यक बनाई गई मुद्रा की वृद्धि हैं? µ नहीं, जब मैं स्वर्ण आपूर्ति में

नवीन वृद्धि की बात करता हूं तो उस समय मैं केवल खानों के उत्पादनों

के संबंध में ही कहता हूं।

6057 तब आप वहां इस विशेषता पर ही विचार कर रहे हैं कि संसार में सोने

की मात्रा में वार्षिक वृद्धि बहुत ही कम होती है?µइससे मूल्य स्तर में

किसी पर्याप्त सीमा तक कोई उथल-पुथल नहीं होती। 6058 वह मुद्रा के किसी रूप के बीच वहां भेद करने का कार्य किस रूप में

करता है, जहां आंतरिक यूनिट की स्थिरता सोने से संबंधित होती है?