भारतीय मुद्रा और वित्त पर शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य
329
- मैं ठीक प्रकार से समझने में असमर्थ हूं।
6059 विश्व की स्वर्ण आपूर्ति में जिसका आप जिक्र करते हैं कम आनुपातिक वार्षिक वृद्धि की परिस्थितियों, स्थिरता के इस मामले के संबंध में ऐसी परिसंचरण वाले सोने पर आधारित मुद्रा तथा स्वर्ण विनिमय मान पर आधारित मुद्रा के बीच, किस प्रकार अंतर करती है? यह आपके पैराग्राफ का दूसरा भाग है?
- वहां पर मैं यह कहता हूं कि जब आप किसी निश्चित मूल्य स्तर से आरंभ करते हैं और यदि नवीन मुद्रा का आपका निर्गम पूर्णतया निर्गमकर्ता की इच्छा पर निर्भर है, तब यह विद्यमान स्टॉक में मुद्रा की इतनी मात्रा को बढ़ा सकता है कि वह मूल्य स्तर को पर्याप्त मात्रा में अस्तव्यस्त कर सकता है। उसे ऐसा करने से कोई चीज नहीं रोक सकती। उदाहरणार्थ मैं एक दृष्टांत दे सकता हूं_ मान लिया एक सरकार, दिवालिया सरकार है और वह अपने कुछ विभागों को वित्तीय सहायता देना चाहता है, तो वह किसी भी प्रकार की सांकेतिक मुद्रा, बहुत आसानी से जारी कर सकती है, और उसे मुद्रा की विद्यमान मात्रा में शामिल कर सकती है जैसा कि युद्ध में लिप्त प्रायः सभी देशों ने किया है।
6060 अब हम एक ऐसे देश की कल्पना करें जिसके पास सोने की कुछ राशि की मुद्रा प्रचलन में है, जिसकी कमी को प्रचलन में नोटों द्वारा पूरा किया जाता है, मैं समझता हूं, उस बात के संबंध में वह एक प्रस्ताव है जिसकी ओर आप अग्रसर हो रहे हैं?
- हां, एक तरीके से।
6061 और, दूसरी ओर, स्वर्ण विनिमय मान पर आधारित एक मुद्रा। क्या आप इस बिन्दु पर आयोग को सहायता देकर अपनी संस्तुति को विचारपूर्वक बताएंगे? इस बात की संभावना क्यों है कि वास्तव में जो मुद्रास्फीति है, वह उस समय अधिक असंभव होती है जब आपके पास परिसंचरण में सोना होता है, इसकी अपेक्षा जब आपके पास विशुद्ध विनिमय मान होता है वह यह है। तथ्य यह है कि आप अपनी कागज की मुद्रा को, प्रचलन में कागज सहित स्वर्ण मुद्रा के अंतर्गत सोने में परिवर्तित करने के दायित्व से कागज की मुद्रा को सीमा में रखते हैं। आप अपने परिसंचरण में केवल उतनी ही कागज की मुद्रा शामिल कर सकते हैं जितनी परिवर्तनीयता के लिए आपकी निधि अनुमति देगी, उससे अधिक नहीं। परंतु जहां पर स्वर्ण विनिमय मान के अंतर्गत जैसा कि भारत में हम रख चुके हैं आपके ऊपर, अपने परिसंचरित माध्यम को सोने में परिवर्तित करने का दायित्व नहीं है, आप अपनी इच्छानुसार जितना चाहें जारी कर सकते हैं।