भारतीय मुद्रा और वित्त के संबंध में 15 दिसम्बर, 1925 को शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य - Page 346

भारतीय मुद्रा और वित्त पर शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य

331

6065 आंतरिक व्यापार के विदेशी व्यापार की तुलना में अधिक बड़ा होने से

आपका क्या अभिप्राय है?- मेरा अभिप्राय यह है कि एक देश का समस्त

माल या समस्त लेन-देन विदेश व्यापार के उद्देश्य के लिए नहीं होते।

वास्तव में, एक देश के पास बहुत कम विदेश व्यापार हो सकता है और

इसके फलस्वरूप उस माल के मूल्य का प्रभाव जो विदेश व्यापार में

शामिल होता है हो सकता है उस माल के मूल्य पर न पड़े जो विदेश

व्यापार में शामिल नहीं होता उनके बीच हो सकता है बहुत निकट संबंध

न हों।

6066 इस प्राश्न का मैं कुछ सामान्यीकरण करता हूं और इसे इस रूप में रखता

हूंः क्या आपके पास परिसंचरण में सोने तथा नोटों वाला स्वर्णमान है, या

क्या आपके पास एक ऐसा विनिमय मान है जिसके द्वारा आंतरिक मुद्रा

को विदेशी मुद्रा में परिवर्तित किया जाता है_ क्या दोनों मामलों में आंतरिक

मुद्रा की मात्रा, निधि तथा बकाया आंतरिक सांकेतिक मुद्रा के बीच कुछ

अनुपात की रक्षा द्वारा नियंत्रित होती है और क्या इस बात को सुनिश्चित

करना, एक मामले में, अन्य मामले की अपेक्षा इस उपयुक्त संबंध को

बनाए रखने को सुनिश्चित करना आसान है? मैं विनिमय अनुपात की

अपेक्षा, मूल्यों के विषय में अधिक सोचता रहा हूं। मैं बिल्कुल यह मानता

हूं कि दो मुद्राओं के बीच विनिमय अनुपात एकसमान रह सकता है और

फिर भी दो देशों में आंतरिक मूल्य स्तर अलग-अलग हो सकता है।

6067 कौन से देश? कोई भी दो देश उदाहरण के लिए इंग्लैंड तथा भारत को

लीजिए, यदि पाउंड को सोने के समकक्ष माना जाए तो सोने तथा रुपये के

बची या पाउंड तथा रुपये के बीच अनुपात वही रह सकता है, वास्तव में

यह बहुत लम्बे समय तक वही रहा, परंतु यदि दो देशों में मूल्य के स्तर

में ध्यान में रखा जाए तो उनमें अंतर मिलता है, यद्यपि मैं यह स्वीकार

करता हूं कि कुछ समय के बाद आंतरिक मूल्य स्तर अपने अधिकार पर

दृढ़ रहेगा ओर विदेशी मुद्रा के अनुपात को अपने समकक्ष ले जाएगा।

6068 मैं सोचता हूं, आप असली मुद्रा की बात से थोड़ा सा आगे जा रहे हैं

जो मैंने अपने प्रश्न में उठाया था, यद्यपि उसमें संदेह नहीं कि आप उन

मामलों का उल्लेख कर रहे हैं, जो बहुत ही प्रासंगिक है। अब मैं इसे

दूसरे दृष्टिकोण से प्रस्तुत करता हूं। वास्तव में, यदि हम ऐसे देशों पर

विचार करते हैं, जिनमें एक मुद्रा प्रणाली भारत में कभी विद्यमान मुद्रा

प्रणाली की अपेक्षा उसके अधिक अनुरूप रही जिसकी आपने सिफारिश

की है और क्या उन देशों ने, आवश्यकतावश उस समय मुद्रा को बढ़ाने

में कभी थोड़ी भी कठिनाई महसूस की है, जब उन्होंने ऐसा करने की