भारतीय मुद्रा और वित्त के संबंध में 15 दिसम्बर, 1925 को शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य - Page 347

332 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

आवश्यकता महसूस की हो? युद्ध में स्वर्णमान वाले देशों में क्या हुआ,

मैं उसका उदाहरण देता हूं? नहीं, जैसा मैं कहता हूं, स्वयं सोने में स्फीति

हो सकती है। जैसा हमें पता चला है, ऐसा अमेरिका में हुआ, वहां, उस

समय अत्यधिक मात्रा में सोना प्रचलन व वितरण में आने के कारण उसमें

स्फीति हो गया। क्या मैं इस बात को इस प्रकार रख सकता हूं कि विदेशी

मुद्रा के उद्देश्य के लिए परिवर्तनीयता अपर्याप्त होती है, इसी बात की

ओर मैं ध्यान आकर्षित कर रहा हूं। परिवर्तनीयता को यदि प्रभावशाली

होना है, तो वह ऐसी होनी चाहिए कि कोई उस पर उंगली न उठा सके

और उस पर शंका न कर सके, यह परिवर्तनीयता सब कार्यों के लिए

होनी चाहिए यद्यपि, मैं ऐसा कहता भी हूं पर मैं परिवर्तनीय मुद्रा के पक्ष

में नहीं हूं, जैसा कि आपको मेरे ज्ञापन से दिखाई देगा।

6069 यह संभव है कि आंतरिक तथा बाह्य परिवर्तनीयता में, परिवर्तनीयता के

विश्लेषण में कुछ भ्रांति उत्पन्न हो सकती है। आवश्यक बात यह है, क्या

एक स्वस्थ मुद्रा प्रणाली में, अब यह बात नहीं है कि सोने को विश्व के

अंतर्राष्ट्रीय भुगतान के रूप में एक समय सोने को प्रकट रूप में सबसे

अधिक स्वीकार किया जाना है कि आंतरिक मुद्रा की इकाई एक निश्चित

स्वर्ण मूल्य के साथ स्थिर रूप में संबंधित होनी चाहिए। मैं इसे बिल्कुल

स्वीकार नहीं करता। यह अंतर्राष्ट्रीय व कार्यों के लिए स्थिर हो सकती

है, यह आंतरिक कार्य के लिए स्थिर नहीं हो सकती।

6070 मैं नहीं सोचता, कि मैंने अपना प्रश्न बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है? मैं

समझता हूं कि आप सिफारिशों में जो चाहते हैं वह यह है कि देश में

प्रयोग होने वाली मुद्रा की इकाई का स्वर्ण मूल्य के साथ स्थिर संबंध

होना चाहिए?- मैं वास्तव में सोने के प्रयोग के अधिक पक्ष में हूं। मैं

ऐसी किसी प्रकार की प्रणाली के विरूद्ध हूं जो वर्तमान परिस्थितियों में

सोने में किफायत करेगी। क्योंकि, मेरा विचार है कि सोने की मितव्ययता

का मूल्य की सुरक्षा के साथ मेल नहीं खाता। मेरा दृष्टिकोण, दूसरे लोगों

के दृष्टिकोण से बहुत अलग है। अपने दृष्टिकोण में मैं जंगली हो सकता

हूं।

6071 बिल्कुल नहीं, आपका वास्तविक विचार क्या है, हमें उसकी जांच करनी

चाहिए। आपकी आदर्श मुद्रा प्रणाली क्या है, जिसे एक देश को अपनी मुद्रा

व्यवस्थित करने के लिए करना चाहिए? क्या वह यह नहीं कि सोने के

संबंध में आंतरिक यूनिट स्थिर होनी चाहिए? -जी हां, यह स्थिर होना चाहिए

सोने के संबंध में नहीं, बल्कि वस्तुओं के रूप में स्थिर होनी चाहिए।

6072 आप किस विधि से यह सिफारिश करते हैं कि भारत की मुद्रा स्थिर होनी