भारतीय मुद्रा और वित्त के संबंध में 15 दिसम्बर, 1925 को शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य - Page 350

भारतीय मुद्रा और वित्त पर शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य

335

सतर्क रहना चाहिए।

6084 यदि आपने भारतीय मुद्रा को स्वर्णमान के साथ निश्चित रूप से बांध दिया

है, और कहीं विश्व की सोने की आपूर्ति में सापेक्ष ह्रास व कमी है, तब

उसके फलस्वरूप मूल्यों में जो सामान्य गिरावट आएगी, क्या वह भारत

में भी महसूस होगी?- हां, परंतु उसकी रक्षा हमारी कागज की मुद्रा को

बढ़ाकर या अन्य था, कागज की मुद्रा में हेर-फेर करके की जा सकती

है।

6085 क्या वह बलिदान उस स्वर्ण मुद्रा प्रणाली की यथार्थ विशेषता नहीं है,

जिसके लिए आपने स्वयं उस प्रणाली का चयन किया है? - नहीं, मैं

सोने को मुद्रा केवल इसलिए बना रहा हूं क्योंकि मैं अनिश्चित प्रसार की

संभावनाओं से बचना चाहता हूं। जैसे मैं कहता हूं, आपको हमेशा एक

अनिश्चित संकुचन के प्रति सतर्क रहना चाहिए, मूल्यों की गिरावट सदैव

रोकी जा सकती है।

6086 अब मुझे आपसे एक प्रश्न पूछना है जैसी कि आपने यह राय बना ली

है कि कोई भी चीज जो सोने का मूल्य बढ़ाने की ओर प्रवृत्त होगी, वह

अच्छाई के लिए होगी। क्या आप कोई सांख्यिकी अनुमान लगा सकते हैं

कि आने वाले वर्षों के दौरान, सोने की आपूर्ति तथा सोने की मांग के

बीच संबंध का भविष्य क्या होगा? अपने कुछ अन्वेषणों में मैंने 1923 में

किए थे, जब मैं पुस्तक लिख रहा था, तब मुझे कुछ ऐसे लेख पढ़ने का

अवसर मिला जो ‘‘हारवर्ड बिजनेस बैरोमीटर सिरीज’’ में प्रकाशित हुए

थे। उसका मुझ पर यह प्रभाव पड़ा कि सोने के उत्पादन में किसी प्रकार

की गिरावट आने की संभावना नहीं है। और इसके अलावा, मेरा तर्क यह

है कि विश्व के देश इतने अधिक कागज का प्रयोग कर रहे हैं कि जो

भी स्वर्ण आपूर्ति हमारे पास है, वह वास्तव में बहुत अधिक है। इसलिए

वे देश जो सोने की किफायत करने से बच सकते हैं, वे उसे अपने निजी

लाभ के लिए करें और शेष विश्व के लाभ के लिए कर सकते हैं।

6087 मुझे पूरा विश्वास नहीं होता कि मैंने आपके बाद वाला उत्तर समझ लिया

- जो मैं कहता हूं वह यह है कि यद्यपि सोने के उत्पादन को, भौतिक

रूप में, खानों से नहीं बढ़ाया जा सकता, फिर भी, आधुनिक समय में सोने

की वैकल्पिक वस्तु का प्रयोग इतने बड़े पैमाने पर होता है कि वर्तमान

परिसंचरण में सोने की मात्रा, खानों से उसमें और नई वृद्धि आमद हुए

बिना भी विश्व के लेन-देन की लम्बी अवधि के लिए काफी व्यापक

प्रतीत हो सकती है।

6088 क्या आपके पास और आंकड़े नहीं हैं जिन्हें आप, सोने की भावी आपूर्ति