336 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
के अनुमान के संबंध में आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकें?- नहीं, मैंने कोई अनुमान नहीं बनाया है।
6089 वास्तव में, आयोग के विचार के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण मामला है। अतएव, मैं आपके समक्ष एक या दो ऐसे अनुमान प्रस्तुत करता हूं जो मुझे अन्य स्रोतों से प्राप्त हुए हैं। ये ऐसे अनुमान हैं जो कुछ वर्षों की अवधि के लिए सोने की मांग और उसकी आपूर्ति के संबंध की गति के सामान्य स्वर्ण मूल्यों पर प्रभाव के संबंध में हैं। वे ऐसे पूर्वानुमान हैं जो उनके विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न तारीखों पर लगाए गए हैं। वे पूर्वानुमान वर्ष 1930 से संबंधित हैं। मूल्यों पर स्वर्ण की आपूर्ति के प्रभाव को मापने का है। प्रभाव को मापने का कार्य 1913 के परिप्रेक्ष्य में 100 को मानक रूप मानकर 1930 में मूल्यों के सामान्य स्तर का पूर्वानुमान लगाने का प्रयत्न करके किया जाता है और इस प्रकार देखना है कि इस संबंध में विश्व का भविष्य क्या है। मेरे पास यहां, सर जेम्स विल्सन द्वारा, 1921 में किया गया अनुमान है। उसने यह अनुमान लगाया है कि इन कारकों का परिणाम यह होगा कि 1930 में सामान्य मूल्य स्तर 115 पर स्थिर होगा। वह काफी बड़ी मात्रा में गिरावट है वर्तमान आंकड़े लगभग 158 के लगभग हैं। फिर यहां वह अनुमान है, जिसका उल्लेख आपने भी किया, हारवर्ड बिजनेस बैरोमीटर ने 1922 में किया है। जिसमें यह अनुमान लगाया गया है कि 1930 में सामान्य मूल्य स्तर, 150 के लगभग होना चाहिए। और वह उस अंक पर स्थिर रहना चाहिए। फिर प्रो. ग्रेगरी ने निकट पूर्व, मइ,र् 1925 में, अनुमान लगाया। उसका अनुमान है कि सामान्य मूल्य स्तर 1930 में लगभग 162 होगा और वह उससे भी बढ़ना चाहिए। इसलिए वह एक ऐसा व्यक्ति है जिसका मत अधिकांश आपके मत के अनुसार है। और, अंत में, एक प्रसिद्ध विशेषज्ञ, मि. जोसफ किचन है। उसे जुलाई, 1925 में यह भविष्यवाणी की थी कि 1930 में सामान्य मूल्य स्तर 120 के अंक द्वारा अभिव्यक्त किया जाना चाहिए और वह उस अंक पर गिरना चाहिए। स्थिति का पूर्वानुमान लगाने के लिए इन चार प्रयासों में से तीन का पूर्वानुमान यह है कि उस समय मूल्यों में गिरावट आ जाएगी, दो का विश्वास यह है कि मूल्य उस निम्न स्तर पर स्थिर हो जाएंगे, एक कि किचन का यह विश्वास है कि इस समय की अपेक्षा मूल्य अधिक होंगे और उनमें वृद्धि होती रहेगी। मैं इसे इस प्रकार कहूंगा स्थिति का अनुमान लगाने के लिए किए गए इन अत्यंत सावधानीपूर्ण प्रयासों की दृष्टि से क्या हमें इस बात में शिक्षा नहीं मिलती कि हमें बड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, इस बात को मानने के लिए कि मूल्यों में स्थिरता लाने के