भारतीय मुद्रा और वित्त के संबंध में 15 दिसम्बर, 1925 को शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य - Page 365

350 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

यह कल्पना करते हैं कि वे पुराने मूल्य स्तर पर वापस जा रहे हैं। यह

एक भ्रम है, क्योंकि 1 शि. 4 पैंस जो 1914 में था वह 1925 में वही

1 शि. 4 पैंस नहीं है।

6158 परंतु मेरा अभिप्राय उन लोगों से है जो 1 शि. 4 पैंस के लिए मांग मूल्य

के प्रश्न पर बिल्कुल नहीं करते, क्या वे उस भ्रम को नहीं पालेंगे?-

नहीं।

6159 फिर नीचे आप दूसरा तर्क देते हैं। मैं समझता हूं यदि युद्ध से पूर्व की

मूल्य साम्यता की पुनःस्थापना करने का अर्थ युद्ध से पूर्व के मूल्य स्तर

की पुनःस्थापना करने से है, तब अनुपात 1 शि. 6 पैंस से 1 शि. 4 पैंस

की दिशा में कम होने के बजाय, 2 शि. स्वर्ण की दिशा में बढ़ना चाहिए।

फिर आप यह कहते हैं, ‘‘युद्ध से पूर्व की मूल्य साम्यता चाहे नाममात्र

की भी हो, पर वह अनुचित होगी।’’ नाममात्र की भी शब्दों से आपका

क्या अभिप्राय है?- मूल्य स्तर को देखे बिना।

6160 मेरा विचार था कि आप स्वयं ही सहमत थे- मान लिया, अब 1925 में

1914 की तुलना में 1 शि. 4 पैंस अनुपात है तो वह केवल नाममात्र का

परिवर्तन होगा क्योंकि मूल्यों में तो निश्चय ही परिवर्तन हुआ है।

6161 जो लोग यह बताते हैं जो युद्ध से पूर्व की दर 1 शि. 4 पैंस थी उनके

संबंध में नाममात्रता कहां है?- आप 1 शि. 6 पैंस से 1 शि. 4 पैंस में निश्चितता

परिवर्तन के संबंध में पूछ रहे हैं। मैं जो कुछ हम वास्तव में वहां देखते हैं,

अपनी प्रारंभिक बात को लेता हूं। जैसाकि मैंने अपने उस बयान के अंत में

कहा है। मैं कहता हूं ‘‘संक्षेप में मुद्रा के मामले में, वास्तविक की सामान्य

है।’’ इसलिए मैं सामान्य के रूप में 1 शि. 6 पैंस से आरंभ करता हूं।

6162 अब, मान लिया, आज, जब हम इस पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, विनिमय

1 शि. 8 पैंस है, मैं यह मानता हूं कि आप 1 शि. 8 पैंस के लिए उसी

आधार की पुष्टि होने का आग्रह करेंगे, जिस आधार की आपने 1 शि. 6

पैंस के लिए पुष्टि की थी?- हां।

6163 इसलिए, विनिमय 1 शि. 6 पैंस तक गया या नहीं, पर आधार इस बात

का ध्यान रखे बिना भी प्रबल होगा कि दूसरे देशों ने क्या किया है, और

आगे इस बात का ध्यान रखे बिना कि उस बिन्दु पर कैसे पहुंचा गया?-

क्या मैं इसको अपने तरीके से स्पष्ट कर सकता हूं?

6164 हां, यदि आप चाहें तो जिस तरीके से मैंने इस समस्या को लिया हैं

वह यह है। आज हमारे पास 1 शि. 6 पैंस हैं। मुझे ऐसा प्रतीत होता है

कि हमें अपने मूल्यों को बढ़ाना पड़ेगा। मुद्रा की मात्रा को बढ़ाए बिना