भारतीय मुद्रा और वित्त पर शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य
353
6180 क्या वह 25 या 23 वर्ष तक चलेगा?- मैं यह कहता हूं कि यह सब इस
बात पर निर्भर करता है कि आप उसकी परिभाषा कैसे करते हैं? 6181 आप इसकी परिभाषा स्वयं कैसे करेंगे? जब तक वह उत्पादन में किए
गए अपने खर्च को पुनः प्राप्त करने के योग्य है, तब तक, उसे हानि नहीं
होगी।
6182 और क्या आप उस परीक्षण को प्रत्येक व्यक्ति पर लागू करेंगेµ मैं यह
कहूंगा कि वह अपना गुजारा कर रहा है।
6183 क्या आप यह सोचते हैं कि वह अधिकतम सी होगी जिसे औसत नागरिक,
अपनी निजी सुविधा के लिए लागू करना चाहेगा?- मुझे डर है, मैं इस
संबंध में कोई राय नहीं दे सकता।
6184 आप पैराग्राफ 8 में यह कहते हैं, ‘इस संबंध में दो बातें ध्यान में रखनी
चाहिए’’ और उससे नीचे आप यह कहते है, ‘‘वर्तमान ठेके निःसंदेह
विभिन्न अवस्थाओं के हैं।’’ वहां आपके विचार में किस प्रकार के ठेके
हैं?-उदाहरणार्थ लीस तथा अन्य ठेके भी, जैसे भवन निर्माण के ठेके
आदि।
6185 वे विनिमय के प्रश्न के साथ किस प्रकार आते हैं?- वे ठीक उसी प्रकार
से धन संबंधी ठेके हैं, वे सब के धन के ठेके हैं।
6186 तब क्या आपका अभिप्राय प्रत्येक ठेके से है?-हां।
6187 यदि एक व्यक्ति एक घर मुफास्सेल ग्रामीण स्थान में, 4000 रुपये में बना रहा
है तो वह भी इसके अंतर्गत आएगा?- निःसंदेह, यह रुपये का निवेश है।
6188 आपके मन में वह प्रत्येक चीज है, जिसमें देश में रुपये का निवेश शामिल
है?- हां, उसमें क्रय शक्ति होती है।
6189 फिर आप कहते हैं, इन दो तथ्यों को मानकर सबसे उत्तम समाधान, 1
शि. 4 पैंस तथा 1 शि. 6 पैं. के बजाए आपने एक औसत का उल्लेख
‘‘क्यों’’ किया?- मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि 1925 में कुछ ऐसे
ठेके हो सकते हैं जो उस समय किए गए जब अनुपात 1 शि. 4 पैं. था।
हो सकता है कि कुछ ठेके अब भी जारी हों, जो उस समय किए गए थे
जब क्रय शक्ति 1 शि. 4 पैं. की दर पर थी, और इसलिए, इन सबको
न्याय प्रदान करने के लिए, मेरे विचार से, सबसे अच्छा तरीका है जिससे
इसे किया जा सकता है।
6190 1914 से पहले किए गए ऋणों के रूप में ठेके के संबंध में क्या बात