भारतीय मुद्रा और वित्त के संबंध में 15 दिसम्बर, 1925 को शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य - Page 370

भारतीय मुद्रा और वित्त पर शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य

355

6199 आपके विचार से यह कितने समय से स्थिर रहा हैं?- मैं ठीक-ठीक नहीं

कह सकता, परंतु इसमें निश्चित रूप में स्थिरता के चिर्िं दिखाई देते हैं।

6200 कितने समय से, क्या आपका कुछ अंदाजा है? कुछ गवाहों ने छह महीने

बताए हैं, कुछ ने आठ महीने..... ? -मेरा विचार है लगभग इसके आस-पास

ही समय होगा।

6201 क्या आपके विचार से इस स्थिरता का निर्णय करने के लिए छह या आठ

महीने की अवधि पर्याप्त होती है?- मैं कहता हूं कि इसे उचित महत्व दिया

जाना चाहिए और इसलिए आपको एक औसत का पता लगाना चाहिए।

6202 परंतु मेरा विचार है, अपनी मौखिक पूछताछ के दौरान आपने यह कहा है

कि आप 1 शि. 6 पैंस पर सहमत होने के लिए तैयार हैं?- हां क्योंकि

राष्ट्रीय दृष्टि से यह बेहतर है, इसमें स्फीति नहीं होगी। यही मैं कहता

हूं। यहां तक कि यदि 1 शि. 6 पैंस के बाद भी समायोजन की प्रक्र्रिया

पूरी नहीं हुई जिससे हम यह कह सकें कि 1 शि. 6 पैंस वास्तव में वह

स्तर है जिसकी आवश्यकता है। मैं यह कहता हूं कि हमें इसे उसी पर

स्थापित करना चाहिए।

6203 यहां पर उद्योगों में समायोजन के संबंध में क्या आपका कोई विचार है?

क्या हमें आप कोई राय दे सकते हैं?- कुछ भी नहीं।

6204 (श्री प्रेस्टन) आपके द्वारा सर एलेक्जेंडर मुरे को दिए गए कुछ उत्तरों के

विषय में यदि कोई गलतफहमी हो तो यदि हम रिकॉर्ड पर कुछ वास्तविक

तथ्यों को रखें तो अच्छा होगा। एलेक्जेंडर मुरे को ये उत्तर उस अभागी

आरक्षित निधि स्वर्णमान निधि के संबंध में दिए थे। स्वर्णमान निधि 1901

में अस्तित्व में आई और यह 1900 में पहले अप्रैल से अर्जित लाभ का

परिणाम था। निधि में शेष आज 40 मिलियन पाउंड है, क्या ऐसा नहीं

है?

- हां, मेरे विचार से यह उसके लगभग है।

6204ए वित्त मंत्री ने जब गत वर्ष मुद्रा के संबंध में अपनी रिपोर्ट दी थी तो

उन्होंने निम्नलिखित विवरण दिया था ‘‘जैसाकि विवरण से पता चलेगा,

खरीदे गए बांड तथा स्टॉक, अगले कुछ वर्षों के दौरान पुनः भुगतान के

लिए देय है। इस समय आरक्षित निधि (रिजर्व) की जमा में जो राशि है,

उसमें 27,449,950 सिक्का ढलाई का लाभ है और शेष निधि (रिजर्व)

में रखी प्रतिभूतियों पर संचित ब्याज है।’’ आप यह कहते हैं कि इस निधि