भारतीय मुद्रा और वित्त के संबंध में 15 दिसम्बर, 1925 को शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य - Page 372

भारतीय मुद्रा और वित्त पर शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य

357

6212 जो कुछ अतीत में किया जा चुका है, मैं उसके बारे में नहीं कह रहा

था, हमें यह बताया गया है कि यदि एक स्वर्ण विनिमय मान स्वतः ही

बनाया जाता तो क्या वह उन उद्देश्यों को प्राप्त कर सकता था?- मैं नहीं

जानता, कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं जिनका यह दृष्टिकोण है, परंतु मैं यह

नहीं देख सकता कि इसे किस प्रकार माना जा सकता है।

6213 मैं यह चाहता हूं कि आप समझाएं कि स्वर्ण मुद्रा उसे क्यों प्राप्त कर लेगी

और स्वर्ण विनिमय मान उसे क्यों प्राप्त नहीं करेगा?- मेरा प्रथम आधार

यह है कि विनिमय मान सोने का अवमूल्यन करता है और इसलिए मूल्य

के मान के रूप में उसे बेकार बना देता है। स्वर्ण विनिमय मान से सोने

की मितव्ययता के कारण सोने की प्रचुरता हो जाती है।

6214 क्या आपको इसे दूसरे रूप में नहीं रखना चाहिए और यह कहना चाहिए

कि यदि हम यहां स्वर्ण मुद्रा की शुरूआत करेंगे तो इससे हम सोने के

मूल्य में वृद्धि करेंगे? क्या वह उसे प्रस्तुत करने का अपेक्षाकृत अधिक

सही तरीका नहीं होगा? हां, आप उसे इस तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं।

अतएव वर्तमान परिस्थितियों में, सोना मूल्य का एक बेहतर मान होगा।

मेरा अगला निवेदन यह है कि क्या विनिमय मान द्वारा हम वास्तव में,

मितव्ययता को लागू कर रहे हैं?

6215 मैं मितव्ययता का प्रश्न नहीं उठा रहा था। मैं आपके इस निर्णय के कारण

का पता लगाने का प्रयत्न कर रहा था कि और कोई चीज नहीं, बल्कि

स्वर्ण मुद्रा ही, आंतरिक मूल्यों को सोने के साथ जोड़ कर रखने के आपके

उद्देश्य को लागू करेगी?- अधिक स्थिर होंगे अपेक्षाकृत अन्य उपायों

के, मैंने यह कहा था। यदि हमने स्वर्णमान को अपनाया तो हमारा कीमत

विनिमय मान के अंतर्गत की कीमतें की स्थिरता की अपेक्षा, अधिक स्थिर

होंगी। मैंने यह नहीं कहा कि स्वर्ण्ामान के अंतर्गत वे पूर्णतया स्थिर होंगी

क्यों स्वर्ण स्वयं में मूल्य का पूर्ण तथा स्थिर मान नहीं है। किन्तु वह

विनिमय मान की अपेक्षा निश्चय ही अधिक स्थिर होगा।

6216 केवल इसलिए कि हम अपेक्षाकृत अधिक ही सोने का प्रयोग कर रहे

होंगे? -हां।

6217 दोनों में भिन्नता होने के लिए आपका यही एकमात्र कारण है?-हां।

6218 (सर माणोकजी दादाभाई) आपने सर पुरूषोत्तमदास ठाकुरदास को जो

उत्तर दिए हैं उनके संबंध में मैं एक कदम और आगे बढ़ता हूं। पैराग्राफ