भारतीय मुद्रा और वित्त पर शाही आयोग के समक्ष साक्ष्य
361
6238 आपको याद होगा कि जिनेवा सम्मेलन, एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन था। उसने
एकमत से एक प्रस्ताव अपनाया था। उसमें स्वर्ण विनिमय मान को अपनाने
के लिए देशों को आदेश दिया गया था। ऐसा इस विस्तार से किया ताकि
वे सोने की क्रय शक्ति को स्थिर कर सकें और उन्होंने इस उद्देश्य की
पूर्ति के लिए केन्द्रीय बैंकों के सहयोग की सिफारिश की थी?- मैं नहीं
समझता कि उन्होंने ऐसा सोने की क्रय शक्ति को स्थिर करने के विचार
से किया था, उन्होंने ऐसा अपनी निजी मुद्रा को स्थिर करने के लिए किया
था।
6239 उन्होंने यह बात निश्चित रूप में कही थी कि यह स्वर्ण की क्रय शक्ति
को स्थिर करने के लिए है। कुछ भी हो, आप यह समझ लें कि वह
ऐसा ही है। अब वह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है और उन्होंने वह निष्कर्ष
निकाला है और प्रकट रूप में वे आपके इस विचार से सहमत नहीं कि
स्वर्ण विनिमय मान, आंतरिक रूप में उतने बड़े परिमाण में स्थिरता उत्पन्न
नहीं करता जितने परिमाण में स्वर्णमान करता है?- ओह नहीं। मेरा निवेदन
यह है कि हम स्वर्ण विनिमय मान की तुलना, एक विशुद्ध अपरिवर्तनीय
मान के साथ कर रहे हैं। युद्ध में लिप्त देशों के पास युद्ध के दौरान एक
पूर्णतया अपरिवर्तनीय मुद्रा थी और निश्चय ही अपरिवर्तनीय मुद्रा विनिमय
मान की अपेक्षा खराब होती है क्योंकि इसमें परिवर्तनीयता होती है। जैसा
कि पैरा 2 के उप-पैरा (2) में मैंने स्वयं कहा है। वे स्वर्ण मान की तुलना
स्वर्ण विनिमय मान के साथ नहीं कर रहे थे। वे स्वर्ण विनिमय मान की
तुलना, कागज की मुद्रा के साथ कर रहे थे जो उनके पास थी।
6240 परंतु मेरा निवेदन है कि उन्होंने तुलना बिल्कुल नहीं की। उन्होंने सिफारिश
की थी?- परंतु उस समय विद्यमान परिस्थितियों के संदर्भ में ही की थी
मुझे उसे उस प्रकार सीमित करना चाहिए।
6241 कुछ भी हो, वह एक तथ्य है। अब, उससे बिल्कुल अलग बात यह है कि
मुझे बिल्कुल निश्चय नहीं कि आप किस कारण यह सोचते हैं, स्वयं सोने
की क्रय शक्ति में परिवर्तन के अलावा, स्वर्ण विनिमय मान, स्वर्णमान के
समान स्थिर क्यों नहीं होना चाहिए। यह बात मेरी समझ में बिल्कुल नहीं
आती और आपके उत्तर देने से पहले, मैं केवल उस बात को स्पष्ट करना
चाहूंगा कि मैं स्वर्ण विनिमय मान से क्या समझता हूं। एक स्वर्ण विनिमय
मान वह मान है, जहां पर देश के अंदर एक ऐसी मुद्रा का परिसंचरण है
जो आंतरिक रूप में देश परिवर्तनीय नहीं है, परंतु जो बाह्य रूप में, मुक्त