अध्याय 12. सिद्धांत की परख - Page 192

सिद्धांत की परख

177

ब्राह्मण ग्रंथों में यह स्पष्ट वर्णन है कि वर्ण केवल तीन ही थे तथा शूद्रों का अलग वर्ण नहीं था। दूसरा यह कि शूद्र राजा और मंत्री होते थे और तीसरा यह कि प्राचीन काल में शूद्रों को उपनयन का अधिकार प्राप्त था। क्या वे सब ठोस उदाहरण नहीं?

जहां तक साक्ष्य का संबंध है, मैं अपने मत के समर्थन में ठोस दावा तो नहीं करता लेकिन प्रत्यक्ष और परिस्थितिजन्य प्रमाण इसके पक्ष में है।

IV

किसी भी सिद्धांत की विश्वसनीयता सिद्ध करने के लिए यह आवश्यक है कि यह केवल विषय के निरूपण की ओर ही संकेत न करें। प्रत्युत समस्या समाधान हेतु समस्त प्रच्छन्न रहस्यों का प्रामाणिक एवं तथ्यात्मक समाधान भी प्रस्तुत करें।

मैं शूद्रों के बारे में गूढ़ प्रश्नों को संकलित करके बताना चाहता हूं।

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैंःµ

  1. यह कहा जाता है कि शूद्र अनार्य थे और आर्यों के विरोधी थे। आर्यों ने उन्हें

पराजित किया और अपना दास (गुलाम) बना लिया था। यदि यह सत्य है कि क्या

कारण था कि युजर्वेद और अथर्ववेद के सृष्टा ऋषियों ने शूद्रों का यशोगान किया?

वे शूद्रों के कृपा पात्र क्यों बनना चाहते थे?

  1. यह भी कहा जाता है कि शूद्रों को विद्याध्ययन तथा वेदाध्ययन का अधिकार नहीं

था। उस स्थिति में शूद्र सुदास ने ऋग्वेद के मंत्रों की रचना कैसे की? 3. बताया गया है कि शूद्र यज्ञ नहीं कर सकते थे, क्योंकि वह इसके पात्र नहीं थे।

तब सुदास ने अश्वमेघ यज्ञ कैसे किया? यदि ऐसा था भी तो शतपथ ब्राह्मण में

यज्ञ करने वाले शूद्र को संबोधित करने की विधि का वर्णन क्यों है? 4. यह कहा जाता है कि शूद्रों को उपनयन का अधिकार नहीं था। यदि शूद्रों को

आदिकाल से ही यह अधिकार नहीं था तो विवाद क्यों? बदरी और संस्कार गणपति

में यह उल्लेख किस कारण है कि वे उपनयन के पात्र थे?

  1. यह भी कहा जाता है शूद्र संपत्ति संचय के अधिकारी नहीं थे। यदि इसे सच मान

भी लिया जाए तब और कथक संहिताओं में शूद्रों को धनिक और वैभवशाली कैसे

बताया गया है?

  1. शूद्रों को राज्याधिकारी बनने के अयोग्य बताया गया है। फिर महाभारत में शूद्र मंत्रियों

का उल्लेख क्यों है?

  1. शूद्रों का धर्म तीनों वर्णों ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य की सेवा करना कहा गया है।

इस दशा में शूद्र राजा कैसे हुए? सायणाचार्य ने सुदास तथा अन्य अनेक शूद्र राजाओं

का उल्लेख क्यों किया है?