अध्याय 4. शूद्र बनाम आर्य - Page 71

56 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाड्ख्.,मय

दूसरा मत प्रोफेसर मैक्समूलर का है। उनके अनुसार यह शब्द तीन अर्थों में प्रयुक्त हुआ है। इसलिए उन्होंने अपने व्याख्यान ‘‘साइंस ऑफ लेंगुएज’’ में कहा हैःµ

‘‘ ‘अर’ अथवा ‘अरा’ प्राचीन शब्द है, जिसका अर्थ जोती हुई भूमि है। ये

शब्द संस्कृत भाषा से लुप्त हो गए हैं, किंतु ग्रीक भाषा में ‘एरा’ के रूप में आज

भी सुरक्षित हैं। अतः आर्य का वास्तविक अर्थ गृहस्थ कृषक हो सकता है। वैश्य

शब्द की उत्पत्ति गृहस्थ के पर्याय ‘विश’ से है। मनु पुत्री इड़ा का अर्थ भी जोती

हुई या खोदी हुई भूमि है और संभवतः यह ‘अरा’ का परिवर्तित स्वरूप ही है।’’

दूसरे शब्दों में यह आभास होता है कि वह जमीन जोतते हैं। इस संबंध में मैक्समूलर का विचार हैःµ

‘‘आर्य का अर्थ है भूमि को जोतने वाला। ऐसा प्रतीत होता है कि आर्यों ने अपने

लिए इस नाम का चयन किया होगा। अश्व की भांति त्वरित गति से खानाबदोश

जाति तूरानी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।’’

तीसरे आर्य अर्थ का उपयोग सामान्यतः वैश्य (कृषक) जाति के लिए किया गया है। इस विषय में मैक्समूलर पाणिनी पर निर्भर करते हैं।

आर्य शब्द का चौथा अर्थ श्रेष्ठ कुल में उत्पन्न भी होता है। मैक्समूलर का मत ख्1, हैः-

आर्य कोई जाति या नस्ल नहीं वरन् एक भाषा है। इसका आशय भाषा के सिवाय कुछ नहीं। उसे बोलने वाला आर्य है।

* * * * *

मैं बार-बार कह चुका हूं कि आर्य शब्द का संबंध न रक्त से है न शारीरिक ढांचे से, न बालों से और न कपाल से। मेरा सीधा तात्पर्य है। जो आर्य भाषा बोलते हैं वे ही आर्य हैं। यहीं बात हिंदुओं, यूनानियों रोमनों, जर्मनों और स्लाबों पर लागू होती है। जब मैं उनका जिक्र करता हूं तो मेरा उनके किसी विशिष्ट शारीरिक लक्षण से कोई तात्पर्य नहीं है। नीली आंखों वाले, घने वालों वाले स्केंडिनेवियन चाहे विजयी हों या पराजित, चाहे उन्होंने अपने काले स्वामियों की भाषा भी अपना ली हो या इसके विपरीत रहे हों, मैं जब उन्हें हिंदू, यूनानी, रोमन, जर्मन या स्लाब कहता हूं तो इस आशय से जोर देकर कहता हूं कि काले से काले रंग के हिंदू भी आरंभ में आर्य भाषा भाषी रहे हैं और उन्हें मैं गोरे से गोरे स्केडेनेवियन समझता हूं। ये दृढ़ शब्द कठोर हो सकते हैं, परंतु हम अपनी भाषा के बारे में निर्णय नहीं कर सकते। मेरी दृष्टि में कोई किसी प्रजाति वैज्ञानिक ने आर्य नस्ल की बात कही है, वह उसकी आंखें और बाल का हवाला देता है तो वह

  1. बायग्राफी आफ वर्डस पृष्ठ 89 और 120-121