7. छुआछूत की उत्पत्ति का आधर-नस्ल का अंतर - Page 82

छुआछूत की उत्पत्ति का आधारµनस्ल का अंतर

67

के नागों ने अपनी मातृभाषा तमिल को छोड़ दिया और संस्कृत को अपना लिया। दक्षिण के नागों ने अपनी मातृभाषा तमिल बोलते समझते चिपटे रहे और आर्यों की संस्कृत भाषा को नहीं अपनाया। यदि वह भेद ध्यान में रहे तो इससे बात के समझने में सहायता मिलेगी कि द्रविड़ अपनी द्रविड भारत के ही लोगों पर क्यों लागू हुआ। उत्तर-भारत के द्रविड़ नाम केवल दक्षिण भाषा बोलना भूल चुके थे। इसलिए उनको द्रविड़ नाम से पुकारा जाना संभव हो गया। लेकिन जहां तक दक्षिण के नामों की बात है, उन्हें द्रविड़ कहने का औचित्य दो कारणों से बना रहा µ एक तो ऐसे लोग रह गए थे जो द्रविड़ भाषाएं बोलते थे। यही वास्तविक कारण है कि दक्षिण के लोग द्रविड़ कहलाते हैं।

दक्षिण के लोगों के लिए द्रविड़ शब्द का विशेष प्रयोग होने से यह नहीं भूलना चाहिए कि नाग और द्रविड़ एक ही हैं, वे एक ही प्रजाति के दो भिन्न नाम हैं। नाग उनका जातिगत संस्कृतिगत नाम है और द्रविड़ भाषागत।

इस प्रकार दास वे ही हैं जो नाग हैं और नाग वे ही हैं जो द्रविड़ हैं। दूसरे शब्दों में हम भारत की नस्लों के संबंध में इतना ही कह सकते हैं कि अधिक से अधिक दो नस्लें ही रही हैं µ आर्य और नाग। स्पष्ट है कि श्री राइस का मत निराधार सिद्ध होता है। यह मत भारत की तीन नस्लों को स्वीकार करता है, जबकि वास्तव में वे दो ही हैं।

II

यदि यह मान भी लें कि द्रविड़ के आगमन से पूर्व एक तीसरी आदिवासी जाति भारत में रहती थी तो क्यों यह कहा जाता है तो क्या ये द्रविड़ों से पूर्व के आदिवासी भारत के वर्तमान अछूतों के पूर्वज थे। सत्य बात का पता लगाने के लिए हमारे पास दो कसौटियां हैं - एक मानव शरीर शास्त्र की और दूसरी मानव वंश विज्ञान नस्ल की।

भारतीय लोगों के बारे में मानव शरीर शास्त्र की दृष्टि से विचार करने पर प्रो. धुरे ने अपने फ्भारत में जाति और नस्ल’’ नामक ग्रंथ में कुछ ध्यान आकर्षित करने वाली बातें कही हैं, उसी में से एक उद्धरण है -

संयुक्त प्रांतों के ब्राह्मण को प्राचीन आर्यों का एक विशेष प्रतिनिधि मानकर हम उसी से तुलना आरम्भ करते हैं। यदि हम विभिन्न अवयवों की ओर ध्यान दें तो ऐसा मालूम होता है कि संयुक्त प्रांत के क्षत्रिय को छोड़कर यह पंजाब के चूहड़ा ख्1, और और खत्री की अपेक्षा छोटा पड़ता है। चूहड़े और खत्री के विभेदी अवयवों का भेद संयुक्त प्रांत

  1. चूहड़ा पंजाब का अछूत है।