104 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
इनसे यह पता चलता है कि ब्रिटिश हिंदुस्तान में बची हुई मुस्लिम आबादी केवल 18,545,465 ही बचेगी और बाकी 47,897,301 मुस्लिम, जो मुस्लिम आबादी का बड़ा भाग हैं, उससे अलग हो जाएंगे और पाकिस्तानी राज्यों की प्रजा बन जाएंगे। सांप्रदायिक समस्या की दृष्टि से इसका अर्थ यह है कि बिना पाकिस्तान के 6 ½ करोड़ मुस्लिम सांप्रदायिक समस्या बनाए रहेंगे जबकि पाकिस्तान बन जाने के बाद समस्या केवल 2 करोड़ मुस्लिमों की रह जाएगी। क्या सांप्रदायिक शांति चाहने वाले हिंदुओं के लिए यह बात विचारणीय नहीं है? मुझे तो लगता है कि यदि पाकिस्तान बनने से हिंदुस्तान में सांप्रदायिक समस्या सुलझ नहीं जाती तो इससे अनुपात में यह काफी कम हो जाती है, उसका (मुस्लिम आबादी का) महत्व घट जाता है और इसका शांतिपूर्ण हल निकालना कहीं आसान हो जाता है।
दूसरी बात यह है कि हिंदुओं को इस पर विचार करना चाहिए कि पाकिस्तान बनने से केंद्रीय विधानसभा में सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व पर क्या प्रभाव पड़ता है। नीचे दी गई सारणी से पता चलता है कि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935 के अंतर्गत केंद्रीय विधानसभा में किस प्रकार सीटें बांटी गई हैं, और यदि पाकिस्तान बनता है तो इन सीटों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
| Col1 | lhVksa dk forj.k | Col3 | Col4 | lhVksa dk forj.k | Col6 | Col7 |
|---|---|---|---|---|---|---|
lnu dk uke |
I~~ tSlk fd vktdy gS~~ | I~~ tSlk fd vktdy gS~~ | I~~ tSlk fd vktdy gS~~ | II~~ ikfdLrku cuus ds ckn~~ | II~~ ikfdLrku cuus ds ckn~~ | II~~ ikfdLrku cuus ds ckn~~ |
lnu dk uke |
lhVsa |
eqfLye (fganw) {ks=kh; lhVsa |
{ks=kh; lhVsa |
lhVsa |
eqfLye (fganw) {ks=kh; lhVsa |
{ks=kh; lhVsa |
| jkT; ifj"kn la?kh; foèkkulHkk |
150 250 |
75 105 |
49 82 |
126 211 |
75 105 |
25 43 |
पाकिस्तान बनने से सीटों के सांप्रदायिक वितरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे और स्पष्ट रूप से समझने के लिए नीचे दी गई सारणी में ये आंकड़े प्रतिशत रूप में दिए गए हैंः