7. पाकिस्तान का हिंदू विकल्प - Page 130

पाकिस्तान का हिंदू विकल्प

121

विचारधारा की घातक जकड़ से मुक्त होकर स्वतंत्र होगा, आधुनिक युग की बदली हुई परिस्थितियों में अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए संघर्ष का एक नया शस्त्र ढूंढ लेगा। यह था हिंदू महासभा का तात्पर्य। यह किसी क्षणिक घटना के फलस्वरूप नहीं_ बल्कि राष्ट्रीय जीवन की एक बुनियादी आवश्यकता के कारण पनपी। इसके उद्देश्यों और लक्ष्यों के रचनात्मक पहलुओं से यह बिल्कुल स्पष्ट हो जाता है कि इसका लक्ष्य भी उतना ही टिकाऊ है जितना राष्ट्र का जीवन। परंतु इसके अतिरिक्त भी, निरंतर परिवर्तनशील राजनीतिक धाराओं के कारण हिंदू जगत की दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताओं को देखते हुए नीति को उसके अनुरूप ढालने के लिए भी हिंदुओं की एक संस्था बनाना अनिवार्य हो गया है जो किसी गैर-हिंदू या संयुक्त प्रतिनिधित्व वाली संस्था के अंतर्गत रहकर काम न करे, जो हिंदू-हितों की रक्षा करे और उन्हें किसी भी खतरे से बचाए। हमें केवल हिंदुस्तान की वर्तमान राजनीतिक स्थिति में हिंदू महासभा की आवश्यकता नहीं होगी, परंतु जब हिंदुस्तान पूर्णतया या आंशिक रूप से स्वतंत्र हो जाएगा और एक राष्ट्रीय संसद उसकी राजनीतिक नियति का फैसला करेगी, तब भी कम से कम आगामी शताब्दियों तक एक पूर्ण हिंदू संगठन, जैसे हिंदू महासभा या उस जैसी ही किसी संस्था की आवश्यकता बनी रहेगी, जो हिंदू जगत के लिए सब तरफ नजर रखने वाले स्तंभ का काम देगी। क्योंकि जब तक विप्लव जैसी कोई चीज आकर समस्त राजनीतिक ढांचे को अस्त-व्यस्त न कर दे, जिसकी वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कल्पना नहीं की जा सकती, तब तर्कसंगत ढंग से यह आशा की जा सकती है कि निकट भविष्य में हम हिंदू इंग्लैंड पर जोर डालकर उसे विवश करें कि वह ब्रिटिश कानून के अंतर्गत भारत को स्वायत्तशासी इकाई के रूप में स्वीकार कर ले। स्वायत्तशासी देश की ऐसी राष्ट्रीय संसद हिंदू और मुसलमान निर्वाचकों या मतदाताओं की कुछ सुधरे या कुछ बिगड़े संबंधों को प्रतिबिंबित या प्रकाशित कर सकती है। कोई भी यथार्थवादी इस बात की संभावना से इंकार नहीं कर सकता कि दूसरों के इलाके पर निगाह रखने की प्रवृत्ति तथा भारत को मुस्लिम देश बनाने की सुषुप्त आकांक्षा के कारण मुसलमान किसी भी समय स्वायत्तशासी हिंदुस्तानी देश में गृहयुद्ध फैला सकते हैं या विदेशी आक्रमणों की सहायता से विश्वासघात कर सकते हैं और फिर इस बात की भी पूरी संभावना है कि वे कम से कम एक