7. पाकिस्तान का हिंदू विकल्प - Page 132

पाकिस्तान का हिंदू विकल्प

123

से हिंदुस्तानी थे, बल्कि धर्म-परिवर्तित हिंदू माताओं की संतान थे। तो क्या इसका अर्थ यह हुआ कि औरंगज़ेब या टीपू का शासन हिंदुओं के लिए ‘स्वराज्य’ था? नहीं। यद्यपि क्षेत्रीय दृष्टि से वे हिंदुस्तानी थे, तथापि हिंदू जगत के सबसे बुरे शत्रु सिद्ध हुए। इसीलिए एक शिवाजी को, एक गोविंद सिंह को, एक प्रताप को या पेशवाओं को मुस्लिम प्रभुत्व के विरुद्ध लड़ना पड़ा और वास्तविक हिंदू स्वराज्य की स्थापना करनी पड़ी।य्ऽ

अपने स्वराज्य के लिए श्री सावरकर दो बातों पर जोर देते हैं। पहले तो यह कि इंडिया के लिए सही नाम हिंदुस्तान बनाए रखा जाएः

फ्हमारे देश का नाम ‘हिन्दुस्तान’ बनाए रखा जाना चाहिए। बाकी नामों, जो मूल सिंधु शब्द से बने हैं, जैसे इंडिया, हिंद आदि, का भी प्रयोग किया जा सकता है, परंतु केवल उसी भावना से - अर्थात् हिंदुओं की भूमि - एक ऐसा देश जो हिंदू राष्ट्र का निवास स्थान है। आर्यवर्त, भारत भूमि और ऐसे ही अन्य नाम हमारी मातृभूमि के प्राचीन नाम हैं और हम सब उन्हें चाहते हैं, और वे हमारे सुसंस्कृत वर्ग को बराबर आकर्षित करते रहेंगे। इस बात पर जोर देकर कि हिंदुओं की मातृभूमि को निश्चित रूप से ‘हिंदुस्तान’ कहा जाए, हम न तो अपने गैर-हिंदू देशवासियों को नीचा दिखाना चाहते हैं, न ही उनके अधिकारों का हनन करना चाहते हैं। हमारे पारसी और ईसाई देशवासी सांस्कृतिक दृष्टि से हमसे बहुत निकट हैं। और इतने ही अधिक देशभक्त हैं, और एंग्लो-इंडियन इतने अधिक समझदार हैं कि इस अत्यंत उचित मांग पर वे हिंदुओं से सहमत हो ही जाएंगे। जहां तक हमारे मुस्लिम देशवासियों की बात है, यह छिपाना बेकार है कि कुछ मुस्लिम इसे ही तिल का ताड़ बनाना चाहते हैं और हिंदू-मुस्लिम एकता के बीच एक अलंघ्य पहाड़ बताते हैं। परंतु उन्हें यह याद रखना चाहिए कि मुस्लिम केवल हिंदुस्तान में नहीं रहते और न ही हिंदुस्तानी मुस्लिम ही इस्लाम के एकमात्र वफादार व बहादुर अवशेष हैं। चीन में करोड़ों मुस्लिम हैं। यूनान, फिलिस्तीन और यहां तक कि हंगरी और पॉलैंड में भी हजारों-लाखों मुस्लिम हैं। परंतु चूंकि वहां वे अल्पसंख्यक हैं और केवल एक समुदाय हैं, इसलिए उन देशों में उनके रहने के ही कारण उन देशों के प्राचीन नाम बदलने की बात कभी नहीं कही गई, क्योंकि प्राचीन नाम यह दर्शाता है कि उन देशों में कौन-सी बहुसंख्यक जातियां रहती हैं। पोलों के देश को पॉलैंड कहा जाता है और यूनानियों के देश को यूनान। वहां के मुस्लिमों ने

ऽ उल्लिखित भाषण, पृ. 18