7. पाकिस्तान का हिंदू विकल्प - Page 163

154 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

समय मैंने उनसे कहा था कि जो कुछ मेरा है, वह आपका है और जो कुछ आपका है, वह मेरा है और मैं सब लोगों को बड़ी विनम्रतापूर्वक यह बता देना चाहता हूं कि मुहम्मद अली के घर की अपेक्षा और कहीं भी मेरा इतना अधिक सत्कार नहीं हुआ। मेरी हर इच्छा का अनुमान पहले से ही लगा लिया जाता है और उनके घर के सभी लोगों की यही इच्छा रहती है कि उनके यहां मेरा निवास बहुत सुखद और आरामदेह रहे। डॉ. अंसारी और डॉ. अब्दुर्रहमान दोनों मेरे डॉक्टरी सलाहकार बन गए हैं। वे प्रतिदिन मेरी जांच करते हैं। मैंने अपने जीवन में कई दुखद अवसर बिताए हैं। यह अवसर भी पिछले अवसरों से किसी तरह कम नहीं। रोटी ही सब कुछ नहीं होती। यहां मुझे सर्वोत्तम प्यार मिल रहा है। मेरे लिए यह रोटी से भी कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

फ्ऐसी कानाफूसी सुनाई दे रही है कि क्योंकि मैं इतना अधिक मुसलमान दोस्तों के साथ रहता हूं, इसलिए मैं इअस लायक नहीं रहा कि हिंदुओं के विचारों को समझ सकूं। हिंदुओं के विचार तो मेरे अपने विचार हैं। यह निश्चित है कि हिंदुओं के विचार जानने के लिए मेरा हिंदुओं के बीच रहना जरूरी नहीं है, क्योंकि मेरा रोम-रोम हिंदू है। यदि मेरा हिंदुत्व अत्यंत विपरीत प्रभावों के बीच बच या पनप नहीं सकता, तो यह अत्यंत घटिया चीज होगी। मैं तो अंतःप्रेरणा से ही समझ सकता हूं कि हिंदूपन के लिए क्या आवश्यक है। परंतु मुसलमानों के विचार समझने के लिए मुझे परिश्रम करना पड़ेगा। मैं सर्वोत्तम मुसलमानों के जितना अधिक निकट जाता हूं, उतना ही मुसलमानों और उनके कामों के बारे में मेरे विचार अच्छे होते जाते हैं। मैं दोनों समुदायों के बीच सर्वोत्तम सीमेंट बनने की चेष्टा कर रहा हूं। मेरी इच्छा दोनों को जोड़ने की है, भले ही उसके लिए आवश्यकता पड़ने पर मुझे अपना रक्त क्यों न बहाना पड़े। परंतु ऐसा करने से पहले मुझे मुसलमानों को इसका निश्चित प्रमाण देना पड़ेगा कि मैं मुसलमानों को भी प्यार करता हूं और हिंदुओं को भी करता हूं। मेरा धर्म मुझे सिखाता है कि सबसे समान रूप से प्यार करो। भगवान मुझे ऐसा करने में सहायता दे। अन्य बातों के साथ-साथ मेरा अनशन मुझे इस योग्य बनाएगा कि मैं सबसे निःस्वार्थ और समान रूप से प्यार कर सकूं।य्

इस अनशन से एकता-सम्मेलन पैदा हुए। परंतु एकता-सम्मेलनों से बढि़या शब्दावली वाले संकल्पों के सिवाए और कुछ पैदा नहीं हुआ जो इनकी घोषणा होने