विदेशों से सीख
199
फ्अपने प्राचीन स्वरूप में, पोर्टे का शासन केवल उस संकीर्ण से क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था जिसे यूरोप में तुर्की कहा जाता है, अपितु ग्रीस, बल्गारिया और पूर्वी रूमानिया, रूमानिया, सर्बिया, बोस्निया और क्रीमिया सहित हर्जेगोविना तथा दक्षिणी रूस का एक भाग मिश्र, सीरिया, त्रिपोली, ट्यूनिस, अल्जीयर्स और भूमध्य क्षेत्र के अनेक द्वीप, जिनकी कुल जनसंख्या (वर्तमान में), अरब के वृहत परन्तु मुख्यतः मरुस्थल विशाल क्षेत्रों को छोड़कर, लगभग पांच करोड़ अथवा रूस को छोड़कर यूरोप की आबादी से दोगुनी होगी, तक इसका विस्तार था। एक-एक करके (उसके प्रांत) उससे छिनते रहे। अल्जीयर्स एवं ट्यूनिस को फ्रांस में शामिल कर दिया गया है और 1,75,000 वर्ग मील के क्षेत्र में बसे पचास लाख लोगों ने अपनी निष्ठा बदल ली है। मिस्र व्यावहारिक तौर पर स्वतंत्र है। इसका तात्पर्य है 500,000 मील और 1 करोड़ 6 लाख से अधिक आबादी को गंवा देना। केवल एशियाई तुर्की को ही तुलनात्मक दृष्टि से बहुत कम गंवाना पड़ा है। इसमें उसके वर्तमान राज्य शामिल हैं और यह लगभग 680,000 वर्ग मील क्षेत्र में फैला हुआ है और उसकी आबादी एक करोड़ छह लाख से अधिक है। यूरोप में उसे उतनी ही गंभीर क्षति उठानी पड़ी है, जितनी कि अफ्रीका में, जहां मात्र त्रिपोली ही उसके पास रह गया है। सर्बिया और बोस्निया पर आस्ट्रिया का शासन है और इस कारण 40,000 मील का क्षेत्र ऑस्ट्रेलिया में मिला दिया गया और पैंतीस लाख लोग आस्ट्रियन प्रजाजन बन गए हैं। वाल्लेशिया और मोलदेविया रूमानिया के स्वतंत्र राज्य से मिला दिए गए हैं, जिससे तुर्की का क्षेत्र 46,000 मील घट गया है और उसे पचास लाख से अधिक की आबादी से वंचित होना पड़ा है। बल्गारिया एक स्वतंत्र राज्य है, जिस पर पोर्तो का वास्तविक नियंत्रण नहीं है और हाल ही में पूर्वी रूमानिया भी यथार्थतः बल्गारिया का भाग हो गया है और इन दोनों का क्षेत्रफल लगभग 40,000 वर्गमील है तथा जनसंख्या तीस लाख है। ग्रीस का राज्य, जिसमें 25,000 मील का क्षेत्र और बीस लाख की आबादी है, बहुत पहले ही अपने मूल राज्य से पृथक हो चुका है। यूरोप में, जहां कभी तुर्की राज्य का क्षेत्रफल 230,000 मील था, और जिसकी जनसंख्या लगभग दो करोड़ थी, अब वह मात्र 66 हजार मील तक सीमित रह गया है जिसकी आबादी पैंतालीस लाख है। वह अपनी लगभग तीन चौथाई भूमि और इतनी ही आबादी गंवा चुका है।ऽ
ऽ मि. लेनपूल, ‘टर्की’, पृ. 363-63