विदेशों से सीख
201
गंवाने पड़े। तुर्की के पास तो मात्र राजधानी कांस्टेंटिनोपल और अनातोलयि के बंजर पठार का कुछ भाग ही रह यगा था, जो जलडमरूमध्य के क्षेत्र द्वारा राजधानी से अलग-थलग हो गया था। हालांकि इस संधि को सुलतान ने स्वीकार कर लिया था, किंतु कमाल पाशा के नेतृत्व में नेशनलिस्ट पार्टी ने इसकी कड़ी आलोचना की। जब ग्रीक अपने नए क्ष्ज्ञेत्र पर अधिकार करने के लिए आगे बढ़े तो उन पर हमले हुए और उन्हें निर्णायक पराजय झेलनी पड़ी। ग्रीस से युद्ध 1920 से 1922 तक चला। उसकी समाप्ति पर तुर्कों ने स्मिरना पर पुनः अधिकार कर लिया। चूंकि मित्र देश ग्रीकों की सहायतार्थ सेनाएं भेजने को तैयार नहीं थे, अतएव उन्हें नेशनलिस्ट तुर्कों से समझौता करने को बाध्य होना पड़ा। मुदिआनिप में हुए सम्मेलन में, सेवरेस की संधि शर्तों को संशोधित करने पर ग्रीक सहमत हो गए। यह संशोधन 1923 में लौसाने की संधि द्वारा किया गया, जिसमें पश्चिमी थ्रेस की मांग को छोड़कर तुर्की की मांगें मान ली गईं। सेवरेस-संधि की शेष शर्तों को तुर्कों ने मान लिया, जिसके फलस्वरूप उन्हें एशिया में अपने अरब प्रांत गंवाने पड़े। 1914 के युद्ध से पहले तुर्कों ने यूरोप में अपने सभी क्षेत्र खो दिए और युद्ध के बाद एशिया में पुराने तुर्की साम्राज्य के विखंडन के परिणामस्वरूप अब उसके पास वह छोटा-सा राज्य रह गया है, जो तुर्की गणराज्य है और उसमें जो क्षेत्र है, वह पुराने साम्राज्य का एक छोटा-सा क्षेत्र मात्र है।ऽ
II
अब चेकोस्लोवाकिया का उदाहरण लें। यह त्रिआनोन की संधि की देन है, जो 1914 के यूरोपीय युद्ध के बाद हुई थी। शांति-संधियों में किसी भी शांति-संधि की शर्तें इतनी कठोर नहीं थीं, जितनी त्रिआनोन-संधि की थीं। प्रोफेसर मेकार्टने का कथन है-फ्इस संधि के द्वारा हंगरी उतना विकृत नहीं हुआ जितना कि विखंडित हुआ। यदि हम क्रोशिया और सलवानिया को शामिल भी कर लें, जो होली क्राउन के अन्य द्वीपों के साथ संघीय संबंध मात्र से संबद्ध रहे थे-हालांकि यह आठ सौ वर्षों की अवधि में एक सौ वर्ष की ही थी-तो हंगरी का क्षेत्र युद्ध पूर्व क्षेत्र की तुलना में घटकर अब एक तिहाई (32.6 प्रतिशत) से भी कम रह गया और उसकी आबादी भी तब की तुलना में 2/5 भाग (41 . 6 प्रतिशत) ही रह गई। जो क्षेत्र और लोग पहले हंगेरियाई थे, उन्हें कम से कम सात राज्यों के बीच बांट दिया गया।य् इन राज्यों में से एक ऐसा था जो पहले अस्तित्व में ही नहीं था। यह एक नया राज्य था - चेकोस्लोवाकिया नामक राज्य।
ऽ तुर्की का कुल क्षेत्र 295,492 वर्ग मील है, जिसका 3,708 वर्ग मील क्षेत्र दलदल और नहरों से भरा
है। तुर्की का सिर्फ 9,257 वर्ग मील क्षेत्र यूरोप में पड़ता है।